आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की शुरुआत हो गई है। इसमें तीस करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगाई गई है। इस मशीन से दिमाग, फेफड़े समेत शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर होने पर बेहद रियायती दर पर मरीजों को रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी।
This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025
एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट शुरू
तनाव और खराब फिटनेस से बढ़ रहे हैं हृदय रोगी
लोगों में तनाव, सप्ताह में चार-पांच बार बाहर का खाना, नींद नहीं आना और खराब फिटनेस जैसे कारणों से हृदय रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही नहीं ये समस्या अब युवाओं में भी देखने को मिल रही है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ नागर ने बताया कि कॉलेज की हृदय रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले रोगियों में पचास फीसद युवा हैं। कैथ लैब में एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी करवाने वाले हर तीसरे रोगी की उम्र भी तीस साल से कम है। इसकी बड़ी वजह देर रात तक जागना, कंप्यूटर व मोबाइल चलाना, नौकरी, कैरियर का तनाव, धूम्रपान, एल्कोहल का अधिक सेवन, अनियमित खानपान है।
डॉक्टर सौरभ ने बताया कि अगर कोई सप्ताह में चार-पांच बार बाहर का भोजन करता है तो ऐसे लोगों में हार्ट अटैक का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है। इसका कारण है बाहर का भोजन का बार बार तेल को गर्म करके पकाना जिसके चलते ये तेल जहर के समान हो जाता है। इस तेल में पकी सामग्री के इस्तेमाल से हृदय की नसें संकुचित होने लगती हैं।
पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर युवराज सिंह ने बताया कि हृदय रोग से बचने के लिए धूम्रपान व मद्यपान से बचें। अगर पास में कोई धूम्रपान कर रहा है तो मास्क लगा लें। बाजार के भोजन और फास्ट फूड की लत नहीं लगाएं बल्कि घर में बना ताजा व शुद्ध पौष्टिक भोजन लें। मोटा अनाज, दाल, हरी सब्जी, सलाद, फल ज्यादा से ज्यादा खाएं। रात में आठ बजे से पहले भोजन कर लें और सात-आठ घंटे की नींद लें। डॉक्टर की सलाह से नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम करें। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सोमवार, 24 फ़रवरी 2025
साइबर क्राइम सेल में ऑनलाइन सुनवाई
आगरा में साइबर क्राइम सेल में ऑनलाइन जनसुनवाई की व्यवस्था की गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी को ऑनलाइन जनसुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है। डीसीपी पश्चिम जोन सोनम कुमार ने बताया कि जनपद के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क बनी हैं।
डीसीपी ने बताया कि इन डेस्क पर एक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसी तरह की साइबर क्राइम की शिकायत मिलने पर थाने के पुलिसकर्मी गूगल मीट के माध्यम से साइबर सेल के प्रभारी से पीड़ित व्यक्ति की बात कराएंगे। इससे साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी।- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
दस साल बाद कराना होगा टैक्स छूट का पंजीकरण
पांच करोड़ रुपये से कम आय वाले छोटे ट्रस्ट, संस्थाओं को आयकर की छूट पाने के लिए अब पांच साल की जगह दस साल में पंजीकरण कराना होगा। वहीं पांच करोड़ रुपये से अधिक आय होने पर पंजीकरण पांच साल में ही कराना होगा।
31 मार्च तक नवीनीकरण करा सकते हैं रजिस्टर्ड श्रमिक
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए समय सीमा में 31 मार्च तक की वृद्धि कर दी है।
शिकायतकर्ता को कॉल से खुलेगी फर्जी निस्तारण की पोल
उत्तर प्रदेश शासन के नए निर्देशों के बाद जनसुनवाई की रैंकिंग का तरीका बदल गया है। अब जनसुनवाई के निस्तारण की रिपोर्ट के बाद शिकायतकर्ता से कॉल द्वारा संपर्क किया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे जन शिकायतों के फर्जी निस्तारण की पोल खुल सकेगी।
तनाव और खराब फिटनेस से बढ़ रहे हैं हृदय रोगी
आजकल के समय में लोगों में तनाव, सप्ताह में चार-पांच बार बाहर का खाना, नींद नहीं आना और खराब फिटनेस जैसे कारणों से हृदय रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। यही नहीं ये समस्या अब युवाओं में भी देखने को मिल रही है।
शनिवार, 22 फ़रवरी 2025
कुत्तों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रिफ्लेक्टर कॉलर
सड़कों पर रहने वाले कुत्तों को दुर्घटनाओं में जान जाने से बचाने के लिए नगर निगम आगरा द्वारा उनके गले में रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।
एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब किडनी ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे आसपास के जिलों के मरीजों को दिल्ली और निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।
महिला थाने का नाम अब वुमेन सेफ्टी सेल
आगरा कमिश्नरेट में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई के लिए नई व्यवस्था की गई है। महिला थाने का नाम बदल कर वुमेन सेफ्टी सेल करने की योजना है। सेल में विक्टिम सपोर्ट टीम होगी जो मुकदमा लिखने, मेडिकल कराने, बयान दर्ज कराने और कोर्ट में पैरवी करने में मदद करेगी। टीम में पुलिस के साथ सिविल सोसाइटी के लोग भी रहेंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज में बना एंटी बैक्टीरियल वार्ड
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में हेपा फिल्टर तकनीक से एंटी बैक्टीरियल वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में ही टीबी के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इससे संक्रमण नहीं फैलेगा और मरीज भी जल्द ठीक होंगे।
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025
महिलाओं में बढ़ता मोटापा दे रहा है बांझपन का खतरा
कम उम्र में युवतियों और महिलाओं में बढ़ता मोटापा बांझपन का खतरा पैदा कर रहा है। इस वजह से महिलाओं में हार्मोंस की गड़बड़ी होने से गर्भधारण करने में समस्याएं आ रही हैं। यहां तक कि 30-35 वर्ष की उम्र में बांझपन की दर बढ़ने के कारण मां बनने में दिक्कत आ रही है।
एआई की मदद से लगेगी हॉट स्पॉट पर ड्यूटी
साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही कर्मचारियों की हॉट स्पॉट पर ड्यूटी लगाने जैसे कार्य में आगरा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। इसके लिए डीसीपी पश्चिम जोन के कार्यालय में ई-कॉप सेल बनाई गई है।
ड्रोन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करेंगे आईटीआई के छात्र
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेरागढ़ में नए सत्र से छात्र ड्रोन टेक्नोलॉजी की पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए सत्र 2025-26 में छात्रों से आवेदन मांगे जाएंगे। पहले सत्र के लिए 48 सीटें निर्धारित की गई हैं।
एसएफटी और आईटीआर-यू 31 मार्च तक करें जमा
स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स रिटर्न-यू को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण के आयकर निदेशक राकेश कुमार गुप्ता और संयुक्त निदेशक पीयूष कोठारी के निर्देशन में संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया।
साइबर क्राइम होने पर 1930 पर करें कॉल
आज के समय में साइबर क्राइम करने वाले अपराधी तरह-तरह से लोगों को अपना शिकार बना कर ओटीपी पूछ रहे हैं। कॉल करके लोगों को ठग रहे हैं। मुकदमे में फंसने की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट करते हैं। यहां तक कि नजदीकी रिश्तेदार, दोस्त या परिचित बनकर रकम ट्रांसफर करने की मांग करते हैं। इसलिए अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स पर ध्यान नहीं देना चाहिए और साइबर क्राइम का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए।
बुधवार, 5 फ़रवरी 2025
केएमआई में दुर्लभ पांडुलिपियों को देख सकेंगे शहरवासी
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर स्थित कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी हिंदी तथा भाषाविज्ञान विद्यापीठ (केएमआई) में अभिलेख धरोहर संग्रहालय एवं शोध केंद्र खोल दिया गया है। अब यहां आम लोग दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने के लिए आ सकेंगे।
केएमआई के निदेशक प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देशन में संग्रहालय का कार्य किया गया है। वहीं विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर आशु रानी के सहयोग से संग्रहालय में 1,403 दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण किया गया है। इनमें भोजपत्र, ताड़ पत्र पर प्राचीन हस्तलेख आदि शामिल हैं।
केएमआई के निदेशक ने बताया कि संग्रहालय में ज्योतिष, चिकित्सा, इतिहास-ख्यात, राजनीति, लिपि, भाषाएं, साहित्य एवं भाषा विज्ञान साहित्य, भक्ति साहित्य, चित्रित हस्तलेख, संगीत, धर्म, पेंटिंग, मानचित्र और पाबू जी का चित्रित पट जैसी दुर्लभ पांडुलिपियां उपलब्ध हैं। इन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके तहत हर पांडुलिपि पर एक क्यूआर कोड होगा। इससे पांडुलिपि से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों को रियायती दर पर सुविधा
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों के लिए कैथ लैब का शुभारंभ हो गया है। बीपीएल कार्ड धारक, असाध्य योजना और आयुष्मान कार्ड धारकों को एंजियोप्लास्टी की सुविधा निशुल्क मिलेगी। वहीं अन्य मरीजों को बेहद रियायती दर पर हृदय रोग की सर्जरी और इलाज की सुविधा मिलेगी।
आगरा मंडल के पांच रेलवे स्टेशन अब ईट राइट
आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों को ईट राइट का दर्जा मिला है। इनमें आगरा फोर्ट, धौलपुर, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन और अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन दो वर्ष पूर्व ही ईट राइट स्टेशन बन चुका है।
कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आएं तो कराएं स्वास्थ्य केंद्र पर जांच
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि अगर किसी व्यक्ति में कुष्ठ रोग के लक्षण नजर आ रहे हैं तो देरी किए बिना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करानी चाहिए। समय पर सही इलाज मिलने पर कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि त्वचा पर दाग-धब्बा, सुन्नपन, उस हिस्से में खुजली नहीं होना और पसीना नहीं आना, कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर घर जाकर कुष्ठ रोग के मरीजों को खोजे जाने का अभियान शुरू कर दिया गया है जो 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया कि माइक्रो बैक्टीरियम लेप्री जीवाणु के कारण कुष्ठ रोग होता है। ये न तो जन्मजात होता है और न ही छूने से होता है।
जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र लवानियां ने बताया कि कुष्ठ रोग लाइलाज नहीं है। समय पर इलाज कराने से कुष्ठ रोग पूरी तरह से ठीक हो जाता है। लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग के मरीजों को चिह्नित भी किया जाएगा।
डॉक्टर लवानियां ने बताया कि अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक कुष्ठ के 106 मरीज चिह्नित किए गए थे। इन सभी मरीजों का उपचार शुरू हो गया है। नए कुष्ठ के मरीजों का पता लगाने के लिए ग्राम स्तर पर 13 फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा और इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
गांवों के सबसे निर्धन परिवारों को बनाएंगे सशक्त
आगरा जिले के सभी गांवों में निर्धन परिवारों की तलाश करने के बाद 25 सबसे निर्धन परिवारों को सशक्त बनाया जाएगा। ऐसे परिवार जो भूमिहीन हैं, जिनके पास कच्चा मकान है, दिहाड़ी मजदूरी करते हैं या फिर उन्हें खाने पीने की तंगी का सामना करना पड़ता है, निर्धन माने जाएंगे। ऐसे परिवारों को आवास, स्वरोजगार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि जिले में 690 ग्राम पंचायतें हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में सबसे निर्धन 25 परिवारों को चिह्नित करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना और विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। ऐसे परिवारों को चिह्नित करने के बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ कर गरीबी से बाहर निकाला जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण के तहत डोर टू डोर सर्वे भी शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना की शर्तों के बदलाव के बाद नए सिरे से छूटे हुए पात्र लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके बाद पंचायत स्तर पर खुली बैठक होगी। इसमें कच्चे मकान वाले परिवारों को भी शामिल किया जाएगा। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, शेयर और लाइक करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा आगरा में इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफ टीवी सेवा की शुरुआत की गई है। इसमें 650 टीवी चैनल और 18 ओटी...
-
आज के समय में साइबर क्राइम करने वाले अपराधी तरह-तरह से लोगों को अपना शिकार बना कर ओटीपी पूछ रहे हैं। कॉल करके लोगों को ठग रहे हैं। मुकद...