गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

एसएफटी और आईटीआर-यू 31 मार्च तक करें जमा

  स्टेटमेंट ऑफ फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और इनकम टैक्स रिटर्न-यू को दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण के आयकर निदेशक राकेश कुमार गुप्ता और संयुक्त निदेशक पीयूष कोठारी के निर्देशन में संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

    इस कार्यक्रम में आयकर अधिकारी वरुण गोयल ने बताया कि जो व्यक्ति वित्तीय वर्ष 2021-22 या वित्तीय वर्ष 2022-23 का आयकर विवरणी दाखिल नहीं कर सके हैं, वह 31 मार्च तक इसे दाखिल कर सकते हैं। कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक संतोष केसरी, शुभम जायसवाल, कार्यालय अधीक्षक राजकुमार सोनी आदि मौजूद रहे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

12 अक्टूबर को लगेगी डाक प्रदर्शनी

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। डाक विभाग द्वारा शुक्रवार नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्...