आगरा रेल मंडल के पांच रेलवे स्टेशनों को ईट राइट का दर्जा मिला है। इनमें आगरा फोर्ट, धौलपुर, कोसीकलां, मथुरा जंक्शन और अछनेरा जंक्शन रेलवे स्टेशन शामिल हैं। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन दो वर्ष पूर्व ही ईट राइट स्टेशन बन चुका है।
फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से आगरा रेल मंडल के पांचों रेलवे स्टेशन के लिए ईट राइट प्रमाण पत्र जारी किया गया है। इसके तहत खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले संस्थानों को निर्धारित मानक पूरे करने पर यह प्रमाण पत्र दिया जाता है।
आवेदन के आधार पर रेलवे चिकित्सा विभाग की ओर से जांच कराने के बाद थर्ड पार्टी ऑडिट से परीक्षण कराया गया। इसकी रिपोर्ट के आधार पर ही ईट राइट स्टेशन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। --प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें