बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट शुरू

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की शुरुआत हो गई है। इसमें तीस करोड़ रुपये की लीनियर एक्सीलरेटर मशीन लगाई गई है। इस मशीन से दिमाग, फेफड़े समेत शरीर के किसी भी हिस्से में कैंसर होने पर बेहद रियायती दर पर मरीजों को रेडियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। 

    प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि लीनियर एक्सीलरेटर मशीन एडवांस मशीन है। इससे कैंसर के जख्म की सटीक सिकाई होगी। इस मशीन से निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन को रोकने के लिए साढ़े तीन मीटर चौड़ी कंक्रीट की दीवारों से बंकर बनाया गया है। इस यूनिट के शुरू होने से आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, धौलपुर, भरतपुर समेत अन्य जिलों के कैंसर मरीजों को लाभ मिलेगा। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मालगाड़ियों से बढ़ रही है आगरा के व्यापार की रफ्तार

   आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मालगाड़ियों की तेज गति और संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा मंडल के व्यापार की रफ्तार को पंख लग रहे हैं। पिछ...