शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा किडनी ट्रांसप्लांट

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अब किडनी ट्रांसप्लांट भी किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इससे आसपास के जिलों के मरीजों को दिल्ली और निजी अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। 

   उत्तर प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह ने गत दिवस एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी विंग में पांच मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का शुभारंभ करने के दौरान यह जानकारी दी। महानिदेशक ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थियेटर में दिमाग, मूत्र मार्ग और पेट की सर्जरी भी की जाएगी, जिसके लिए मात्र एक से पांच हजार रुपये ही देने होंगे। 
   इस दौरान डॉक्टर पीके माहेश्वरी, अधीक्षक डॉक्टर ब्रजेश शर्मा, मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर टीपी सिंह, रेडियो डायग्नोस्टिक विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर हरि सिंह, आईसीयू प्रभारी डॉक्टर अतिहर्ष मोहन, डॉक्टर सुशील सिंघल, डॉक्टर बसंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल