सोमवार, 24 फ़रवरी 2025

31 मार्च तक नवीनीकरण करा सकते हैं रजिस्टर्ड श्रमिक

 उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने श्रमिकों के पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए समय सीमा में 31 मार्च तक की वृद्धि कर दी है। 

   आगरा के सहायक श्रमायुक्त संजय कुमार ने बताया कि निर्माण श्रमिकों को पोर्टल पर नवीनीकरण कराने और बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नौ फरवरी तक आवेदन करना था। अब यह समय सीमा 31 मार्च तक कर दी गई है। रजिस्टर्ड श्रमिक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अब कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन कर सकेंगे सामान की बुकिंग

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ट्रेन में कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अब अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक ...