This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
मंगलवार, 31 मार्च 2026
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को Subscribe, Share and Like कीजिए।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल
सोमवार, 30 मार्च 2026
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश
Please click, Subscirbe, Share and Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
रविवार, 29 मार्च 2026
आगरा से संबंधित समाचार-सार
Please click, subscribe, share and Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation'-- Pramod Kumar Agrawal
शनिवार, 28 मार्च 2026
महत्वपूर्ण समाचार-सार
Please Subscribe, Share and Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
शुक्रवार, 27 मार्च 2026
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश
Please Subscribe, Share & Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
गुरुवार, 26 मार्च 2026
सुरक्षित सफर : सुरक्षित जीवन
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को Subscribe, Share & Like अवश्य करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा
महत्वपूर्ण समाचार-सार
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को Subscribe, Share और Like कीजिए : प्रमोद कुमार अग्रवाल आगरा
बुधवार, 25 मार्च 2026
खाद्य लाइसेंस के नियमों में हुआ बदलाव
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण द्वारा एक अप्रैल 2026 से खाद्य लाइसेंस के नियमों में बदलाव किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि अब खाद्य व्यापारियों को आजीवन वैधता के साथ लाइसेंस जारी किया जाएगा। जिसका नवीनीकरण करने की जरूरत नहीं होगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर जांच में किसी खाद्य पदार्थ का नमूना असुरक्षित पाया जाता है तो संबंधित दुकान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया जाएगा और लाइसेंस के बहाली होने तक कारोबार भी बंद कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अब बेसिक रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अलावा 50 करोड़ रुपए तक के टर्नओवर वाले व्यवसाय के लिए स्टेट लाइसेंस, जबकि 50 करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसाय के लिए सेंट्रल लाइसेंस अनिवार्य होगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
नगर निगम में पैतृक संपत्ति नाम कराने के लिए शुल्क में वृद्धि
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। नगर निगम आगरा द्वारा संपत्ति को अपने नाम में दर्ज करने के लिए लगने वाले नामांतरण शुल्क में 7 मार्च 2026 से बढ़ोत्तरी कर दी गई है। वहीं पंजीकरण शुल्क भी 500 रुपए कर दिया गया है। अब सभी नामांतरण आवेदन नई दरों के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि निगम द्वारा अब उत्तराधिकार, वसीयत या दान पत्र में संपत्ति के क्षेत्रफल के आधार पर लगने वाले नामांतरण शुल्क को 1000 रुपए से 5000 रुपए तक कर दिया गया है, जबकि संपत्ति के रजिस्टर्ड बैनामा में संपत्ति के मूल्य के आधार पर नामांतरण शुल्क 1000 रुपए से 10,000 रुपए तक लगेगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
एसएन में पर्चा बनाने के लिए आधार कार्ड हुआ जरूरी
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों के लिए पर्चा बनाने के लिए आधार कार्ड जरूरी आवश्यक हो गया है।
प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि आधार कार्ड से पर्चा बनने के साथ ही मरीज का स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) पर पंजीकरण किया जाएगा। इस व्यवस्था से मरीज का चिकित्सकीय रिकॉर्ड ऑनलाइन हो जाएगा और मरीज को पर्चे के लिए लाइन में लगने एवं बार-बार जांच कराने की आवश्यकता भी नहीं होगी। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
पेंशन आवेदन में आधार हटाया, वैकल्पिक प्रमाण पत्र करें अपलोड
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा की प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश शासन, समाज कल्याण अनुभाग-2 के शासनादेश एवं निदेशक, समाज कल्याण, उत्तर प्रदेश के अनुक्रम में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत आयु के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।
उपरोक्त योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आयु प्रमाण के रूप में केवल परिवार/कुटुम्ब रजिस्टर की प्रमाणित प्रति तथा शैक्षिक अर्हता संबंधी प्रमाण-पत्र (जिसमें जन्मतिथि अंकित हो) अभिलेख ही मान्य होंगे। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि उक्त योजना के मुख्य बिंदु यथा भविष्य में आधार कार्ड में अंकित जन्मतिथि को आयु प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
श्रीमती मौर्या ने बताया कि प्रतीक्षा सूची के ऐसे आवेदक, जिन्होंने आयु प्रमाण हेतु केवल आधार कार्ड अपलोड किया है, वे तत्काल पोर्टल पर अनुमन्य अभिलेख अपलोड करना सुनिश्चित करें, अन्यथा उनका आवेदन अग्रसारित नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत मृतक की आयु की पुष्टि के लिए भी उपरोक्त दो अभिलेख ही मान्य होंगे, समस्त आवेदक एवं जनसेवा केंद्र संचालक शासन के इन नए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
मंगलवार, 24 मार्च 2026
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण समाचार-सार
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर अवश्य करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा
रविवार, 22 मार्च 2026
शुक्रवार, 20 मार्च 2026
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश
Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
महत्वपूर्ण समाचार-सार
Please click and Subscribe our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
गुरुवार, 19 मार्च 2026
नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 4 में भी होगी एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र से कक्षा चार में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होगी। इन पुस्तकों को निशुल्क वितरित कराया जाएगा। अभी तक कक्षा 1 से 3 तक यह व्यवस्था की गई थी। अब हर वर्ष एक नई कक्षा में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है।
नगर शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम से तालमेल बैठाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ये पुस्तकें विद्यार्थियों की समझ, गतिविधि आधारित शिक्षण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों में विषयों को सरल भाषा, चित्रों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया है। इसके अलावा बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। समग्र शिक्षा के समन्वयक कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुस्तक आ चुकी हैं। इन्हे ब्लॉक में भेजा जाएगा। जहां से इनका वितरण परिषदीय स्कूलों में कराया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
स्वरोजगार के लिए युवाओं को मिलेगा लोन
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत युवाओं को विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से 5,000,00 रुपए तक का ब्याज मुक्त लोन मिलेगा। इस लोन के लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी।
उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनाना है। युवाओं को विनिर्माण क्षेत्र जैसे जूता इनसोल, चप्पल, मसाले, नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पाद और डेयरी प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए लोन मिलेगा। वहीं सेवा सेक्टर में ई रिक्शा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, वाहन सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, लॉन्ड्री और बिजनेस ऑन व्हील्स के लिए लोन मिलेगा।
संयुक्त आयुक्त ने बताया कि 21 से 40 वर्ष की आयु सीमा के अंतर्गत आने वाले आठवीं कक्षा उत्तीर्ण है युवा योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के तहत स्वीकृत प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं पर आर्थिक बोझ कम हो। योजना से संबंधित अधिक जानकारी और सहायता के लिए जिला उद्योग केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
बुधवार, 18 मार्च 2026
आगरा समाचार
कृपया हमारे बहु उपयोगी यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर अवश्य करें-- प्रमोद कुमार अग्रवाल
मंगलवार, 17 मार्च 2026
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत : परिचय एवं योगदान
कृपया हमारे बहु उपयोगी यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' (न्यूज़लाइन नेशन) को Subscribe, Share और Like अवश्य करें - प्रमोद कुमार अग्रवाल
रविवार, 15 मार्च 2026
वास्तु में मांगलिक चिह्न
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और अपने दोस्तों में शेयर अवश्य करें : प्रमोद कुमार अग्रवाल
शनिवार, 14 मार्च 2026
उपयोगी वास्तु टिप्स
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर अवश्य करें। आपके विचार और सुझावों का हमें इंतजार रहेगा। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल
शुक्रवार, 13 मार्च 2026
महिला जातकों के लिए हस्तरेखा ज्ञान
महत्वपूर्ण समाचार-सार एवं विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी पाने के लिए कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब लाइक और शेयर अवश्य करें।
गुरुवार, 12 मार्च 2026
जनपद न्यायालय आगरा में 14 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जनपद न्यायालय परिसर में शनिवार 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज संजय कुमार मलिक द्वारा बुधवार 11 मार्च को न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की गई।
जिला जज द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाना सुनिश्चित करें साथ ही भेजे गए नोटिस की तामीला पर भी ध्यान दिया जाए। इसके अलावा अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए संदर्भित करें, जिससे कि लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।
बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी अमरजीत सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती विनीता सिंह-प्रथम, एवं समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नही है तथा जनपद में सभी घरेलू कनैक्शन धारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त दो से तीन दिवस में सुगमता से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555 और 7718955555 हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि पीएनजी एवं सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में डीजल और पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण है तथा इनकी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी स्थिति में पैनिक न हो। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 0526-2972453 पर भी संपर्क किया जा सकता है। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
बुधवार, 11 मार्च 2026
मंगलवार, 10 मार्च 2026
आरटीई के तहत प्रवेश न लेने पर स्कूलों की मान्यता होगी रद्द
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) 2009 के तहत चयनित बच्चों का प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस टास्कफोर्स में खंड शिक्षा अधिकारी बिचपुरी रंजन गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी बरौली अहीर महेश कुमार और खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ शामिल है। टास्क फोर्स का मुख्य कार्य उन स्कूलों की पहचान करना है जो चयनित बच्चों को प्रवेश देने में किसी प्रकार की आनाकानी कर रहे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यदि किसी अभिभावक को आरटीई के तहत चयनित बच्चे को स्कूल में प्रवेश की समस्या आती है तो वह सीधे आरटीई सेल से संपर्क कर सकते हैं। आरटीई सेल और टास्कफोर्स मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि हर चयनित बच्चे को शत-प्रतिशत प्रवेश मिले।
खंड शिक्षा अधिकारी रंजन गुप्ता ने बताया कि यदि कोई स्कूल या उसका प्रबंधन चयनित बच्चों को निशुल्क प्रवेश देने में लापरवाही बरतता है तो पहले उसे समझाया जाएगा और यदि इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन बच्चों का प्रवेश नहीं देता है तो उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। साथ ही स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की रिपोर्ट भेजी जाएगी। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
कोई सुरक्षा एजेंसी नहीं करती डिजिटल अरेस्ट
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। पुलिस, सीबीआई, एटीएस, एनसीआरबी या अन्य सुरक्षा एजेंसी का अधिकारी बन कर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके उनसे लाखों करोड़ों रुपए ठगने वाले साइबर अपराधियों से बचने के लिए जागरुकता बहुत जरूरी है। अपने परिजन और बुजुर्गों को भी जागरूक करें।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी नए नए तरीके अपनाकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके डरा धमका कर उनसे वसूली करते हैं। इस तरह की घटनाओं का शिकार होने से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी घटना से पीड़ित हुआ है तो उसे तत्काल अपने क्षेत्र के पुलिस थाना या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। जितना जल्दी रिपोर्ट होगी, उतनी ही तेजी से पुलिस जानकारी कर साइबर अपराधियों का पता लगा सकेगी।
डीसीपी ने बताया कि कोई भी जांच एजेंसी फोन या वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी, पूछताछ या धन ट्रांसफर नहीं कराती है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को डर कर आधार, बैंक विवरण, ओटीपी या निजी जानकारी साझा न करें। इसी तरह किसी अज्ञात लिंक, स्क्रीन शेयरिंग या रिमोट एप इंस्टॉल न करें। ऐसे कॉल पर तुरंत फोन काट दें और बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
रविवार, 8 मार्च 2026
रेलवे कर्मियों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा
Please Subscribe, Like and Share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
महत्वपूर्ण समाचार-सार
Please Subscribe, Share & Like our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
महत्वपूर्ण समाचार-सार
Please Subscribe, Share and Like our YouTube Channel 'Newsline Nation'. : Pramod Kumar Agrawal
महत्वपूर्ण समाचार-सार
Please Subscribe, Share and like our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal
गुरुवार, 5 मार्च 2026
हस्तरेखा शास्त्र : महिला जातकों के लिए उपयोगी जानकारी
वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगेगा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन (समाज कल्याण अनुभाग-2) के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,भारत सरकार द्वारा संचालित 'अटल वयो अभ्युदय योजना में वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना की श्रेणी-1 (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) के तहत जनपद के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर के आयोजन का प्रस्ताव है।
उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि उक्त शिविर में न्यूनतम 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी के साथ ही वृद्धावस्था जनित रोगों की जाँच हेतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन में डिमेंशिया स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जांच एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि वितरण एवं सर्जरी उपरांत फॉलो-अप किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान बढ़ाने और पीढ़ियों के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से उक्त कार्ययोजना की श्रेणी-3 जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्पादक गतिविधियां, संवेदीकरण और जागरूकता कार्यकम, अन्तर पीढ़ीगत जुडाव गतिविधियां और विशेष कार्यकम भी आयोजित किए जायेंगे।
मंगलवार, 3 मार्च 2026
हस्तरेखा शास्त्र : उपयोगी जानकारी
@ जिन जातकों की हथेली सख्त या कठोर होती है वे अपने कार्य में चुस्त, कर्तव्य पारायण और थोड़े जिद्दी स्वभाव वाले होते हैं।
@ जिन जातकों की हथेली नर्म या मुलायम होती है वे अपने कार्य को टालने वाले, थोड़े डरपोक और आलसी प्रवृत्ति वाले होते हैं।
@ अपने दोनों हाथों की अंगुलियों को सीधा मिला कर रखने से अगर अंगुलियों के बीच में गैप या छिद्र दिखाई दे तो ऐसे जातक दयावान, अच्छे और खर्चीले स्वभाव वाले होते हैं।
@ अगर हाथ में बनी सभी रेखाओं का रंग लाल या गुलाबी हो तो ऐसे जातक सीधे, सरल, सफल और धर्म-कर्म को मानने वाले होते हैं।
@ हाथ की अंगुलियों के पहले पोर में बने चक्र जातकों के लिए धन, स्वास्थ्य, और व्यवसाय में आर्थिक उन्नति में मददगार होते हैं। ✍️ प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा
आगरा के पर्यटन स्थलों पर देशी व विदेशी भाषाओं में दिखेंगे साइन बोर्ड
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। रेलवे, बस और हवाई जहाज से सफर कर शहर आने वाले देशी व विदेशी सैलानियों का अब उनकी ही भाषा में स्वागत किया जाएगा। आगरा किला, छावनी रेलवे स्टेशन, ताजमहल, आगरा किला और खेरिया एयरपोर्ट के बाहर विभिन्न भाषाओं में नगर निगम द्वारा साइन बोर्ड लगवाए जाएंगे।
एएसआई से मिले पर्यटकों के डाटा के आधार पर भाषाओं का चयन किया गया है। प्रयास यही होगा कि सैलानियों को आगरा पहुंचने पर अपनेपन का एहसास हो।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि आगरा शहर में अमेरिका, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इजराइल, यूएई, सऊदी अरब, रूस, जापान के अलावा सार्क देशों के सैलानी बड़ी संख्या में आते हैं। इसके अलावा गैर हिंदी भाषा राज्यों से भी बड़ी संख्या में सैलानियों का आना आगरा में होता है। ऐसे में उन्हें यहां स्थानों और प्रमुख क्षेत्रों के नाम पढ़ने में सहूलियत के लिए नई पहल की जा रही है।
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि इसके तहत फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मनी, चीनी, जापानी, अरबी और उर्दू भाषा में संकेतक लगाए जाएंगे। साथ ही बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगू और गुजराती जैसी देशी भाषाओं को भी संकेतकों में जगह मिलेगी ।सैलानियों को शहर में आने और जाने के दौरान आगरा की तरफ से प्रेम भाव दर्शाने के लिए यह पर कवायद की जा रही है।
सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि एएसआई से मिले पर्यटकों के डाटा के आधार पर स्थान और भाषा का चयन किया गया है। शुरुआत में नगर निगम द्वारा आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, ईदगाह बस स्टैंड, ताजमहल पूर्वी गेट, सिकंदरा, आगरा किला और एत्माद्दौला में ऐसे साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें जिन जगहों पर विदेशी सैलानी ज्यादा आते हैं वहां पर विदेशी भाषा में और देसी सेनानियों की ज्यादा मौजूदगी वाले स्थान पर देशी भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सोमवार, 2 मार्च 2026
होली पर पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा, हुड़दंगियों को भेजा जाएगा हवालात
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा होली पर पूरे जनपद में कड़ा पहरा रखे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से शहर को छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। जोन की जिम्मेदारी एसीपी को और सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों को सौंपी गई है।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि होली पर शहर के संवेदनशील स्थानों पर पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी तैनात की जाएगी। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी और उन्हें सीधे हवालात का रास्ता दिखाया जाएगा। होली पर पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों से क्षेत्र में गश्त करेंगे। विगत वर्षों में आई शिकायतों को ध्यान में रखते हुए विवाद की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित किया गया है।
डीसीपी सिटी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में शांति कमेटी की बैठक आयोजित कर धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से वार्ता की गई है। किसी भी विवादित स्थान पर होलिका दहन की अनुमति नहीं दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करता मिला तो उसे हवालात में भेज दिया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
रविवार, 1 मार्च 2026
उपयोगी वास्तु जानकारी
@ घर में लगाएं ये पौधे..........
घर में सुख, समृद्धि, सौभाग्य, तरक्की, प्रसन्नता, आर्थिक संपन्नता, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य लाभ और सकारात्मक ऊर्जा के लिए मनी प्लांट, अशोक, तुलसी, बांस, गुड़हल, बेल, आंवला, श्वेतार्क, शमी अश्वगंधा आदि पौधे लगाए जा सकते हैं।
@ घर-परिवार में शुभता के लिए करें उपाय.........
परिवार के सदस्यों में आपसी सद्भाव, सुख-समृद्धि, सौभाग्य, धन-धान्य की वृद्धि करने और घर को नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए पूजा घर में बांसुरी, मोरपंख, गरुण घंटी, पीतल का त्रिशूल, एक छोटे बाउल में चावल या सिक्के रख सकते हैं।
@ अग्नि कोण में न बनाएं बेडरूम.........
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण पूर्व दिशा का कोना आग्नेय कोण के रूप में जाना जाता है। इस दिशा में बना बेडरूम पति-पत्नी के बीच कलह व मनमुटाव की वजह तो बनता ही है, ब्लडप्रेशर, डायबिटीज और मानसिक बीमारियां भी देता है। इसलिए आग्नेय कोण में कभी भी बेडरूम नहीं रखना चाहिए।
@ दुकान मालिक के बैठने की जगह गलत न हो........
किसी दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक (स्वामी) को कमरे की दीवारों के कोनों (कॉर्नर) की तरफ पीठ करके या कमरे के बीचोबीच या बीम के नीचे नहीं बैठना चाहिए, अन्यथा मालिक को शारीरिक व मानसिक रोग और आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु आचार्य, आगरा
सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश
कृपया हमारे यूट्यूब चैनल 'Newsline Nation' को Subscribe, Share और Like करके अपलोड वीडियो पर अपने बहुमूल्य कमेंट करके हमारा मार्गदर्...
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
आज के समय में साइबर क्राइम करने वाले अपराधी तरह-तरह से लोगों को अपना शिकार बना कर ओटीपी पूछ रहे हैं। कॉल करके लोगों को ठग रहे हैं। मुकद...
-
भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा आगरा में इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित आईएफ टीवी सेवा की शुरुआत की गई है। इसमें 650 टीवी चैनल और 18 ओटी...