आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग में हेपा फिल्टर तकनीक से एंटी बैक्टीरियल वार्ड तैयार किया गया है। इस वार्ड में ही टीबी के मरीजों का इलाज किया जाएगा। इससे संक्रमण नहीं फैलेगा और मरीज भी जल्द ठीक होंगे।
एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर जीवी सिंह ने बताया कि नई सर्जरी इमारत में पचपन बेड के एंटी बैक्टीरियल वायरस वार्ड बनाया गया है। दस बेड अति गंभीर मरीजों के लिए हैं। वार्ड में पहली बार एमडीआर मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा। इनके लिए पांच बेड का अलग से आईसीयू बनाया गया है।
डॉक्टर सिंह ने बताया कि वार्ड हेपा फिल्टर तकनीक से लैस है। इसमें बैक्टीरिया के साथ साथ .5 माइक्रोन का वायरस भी प्रवेश नहीं कर सकता। इस तकनीक से हर दो मिनट में हवा शुद्ध होगी। इसके लिए वार्ड आईसीयू, चिकित्सक और प्रशासनिक कक्ष में एयर हैंडलिंग यूनिटें भी लगाई गई है। इससे मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकीय स्टाफ का बचाव होगा।- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें