शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

महिला थाने का नाम अब वुमेन सेफ्टी सेल

 आगरा कमिश्नरेट में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न के मामलों में सुनवाई के लिए नई व्यवस्था की गई है। महिला थाने का नाम बदल कर वुमेन सेफ्टी सेल करने की योजना है। सेल में विक्टिम सपोर्ट टीम होगी जो मुकदमा लिखने, मेडिकल कराने, बयान दर्ज कराने और कोर्ट में पैरवी करने में मदद करेगी। टीम में पुलिस के साथ सिविल सोसाइटी के लोग भी रहेंगे। 

    एसपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन डॉक्टर सुकन्या शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार महिला थाने का नाम बदला जा रहा है। महिला थाने में वुमेन सेफ्टी सेल का संचालन किया जाएगा। सेल में आगंतुक कक्ष और विक्टिम सपोर्ट टीम के कक्ष होंगे। टीम में एक एएसआई, एक हेड कांस्टेबल, एक सिपाही और दो सिविल सोसाइटी के सदस्य होंगे। मनोवैज्ञानिक, विधि की छात्राएं भी टीम में शामिल होंगी।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...