गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

एआई की मदद से लगेगी हॉट स्पॉट पर ड्यूटी

   साइबर क्राइम के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही कर्मचारियों की हॉट स्पॉट पर ड्यूटी लगाने जैसे कार्य में आगरा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। इसके लिए डीसीपी पश्चिम जोन के कार्यालय में ई-कॉप सेल बनाई गई है। 

   डीसीपी पश्चिम सोनम कुमार ने बताया कि एआई की मदद से पहले से ही मुकदमे दर्ज करने में धारा का निर्धारण किया जा रहा है। अब महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और अन्य सामाजिक मुद्दों पर एआई की मदद से एक घंटे से भी कम समय में वीडियो बनाए जा रहे हैं। जबकि पहले इस काम में तीन से चार घंटे का समय खर्च होता था। 

    डीसीपी ने बताया कि जोन के एसीपी को इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। ई-कॉप सेल भी बनाई गई है। इसमें चार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे कमिश्नरेट पुलिस को ही नहीं बल्कि जोन के सभी जिलों के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित करेंगे। इससे भविष्य में कर्मचारियों की ड्यूटी और उपस्थिति के साथ ही वारदात स्थलों को भी एआई की मदद से आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा। इसके अलावा ई-ऑफिस से शिकायती पत्र और विभागीय कागजात भेजने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 
--+--

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...