शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

कुत्तों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रिफ्लेक्टर कॉलर

सड़कों पर रहने वाले कुत्तों को दुर्घटनाओं में जान जाने से बचाने के लिए नगर निगम आगरा द्वारा उनके गले में रिफ्लेक्टर कॉलर लगाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने इसके लिए निर्देश दिए हैं। अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

    नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालकों और घुमंतु कुत्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगम ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर भर में इन कुत्तों के गले में रिफ्लेक्टर नेक कॉलर पहनाने का अभियान शुरू किया है। इस कॉलर को पहनने के बाद घुमंतु कुत्ते रात के अंधेरे में दूर से ही वाहन चालकों को नजर आ सकेंगे। 
    पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक कुत्तों को सड़क दुर्घटनाओं में मरने से बचाना है। अभियान को असली जामा पहनाने के लिए नगर निगम कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर घुमंतु कुत्तों को सुरक्षित पकड़ कर उन्हें रिफ्लेक्टर नेक कॉलर पहनाने के बाद वापस छोड़ रही हैं। इस अभियान के तहत अब तक सैकड़ों कुत्तों को सुरक्षित किया जा चुका है। इस अभियान को और भी बड़े स्तर पर चलाने की योजना बनाई जा रही है।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

आगरा समाचार