प्रमोद कुमार अग्रवाल
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा- निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा के अध्यक्ष संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में रविवार 22 फरवरी 2026 को वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन जनपद न्यायालय आगरा में किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा की सचिव विनीता सिंह ने बताया कि जागरूकता शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों में समाज के निर्बल व निर्धन वर्ग के लोगों, दिव्यांग बच्चों, महिलाओं, निर्धन और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों आदि से संबंधित संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित एवं सुलभ लाभ प्रदान करना है। ।
सचिव ने बताया कि इसी संदर्भ में 22 फरवरी को जनपद न्यायालय में प्राधिकरण द्वारा पूर्व प्री विधिक साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति शिविर में उपस्थित होकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)