बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

अब घर बैठे व्हाट्सएप पर मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

                         प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 नगर निगम आगरा से जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अब नगर वासियों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रमाण पत्र के लिए आवेदन के समय जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया जाएगा, उसी नंबर पर प्रमाण पत्र सीधे ही नगर निगम द्वारा व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

    नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम द्वारा संचालित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होता है। प्रथम चरण में पोर्टल पर पंजीकरण कर मोबाइल ओटीपी से लॉगिन किया जा सकता है। उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर दर्ज करने पर ओटीपी प्राप्त होता है।

   नगर आयुक्त ने बताया कि प्राप्त ओटीपी का उपयोग करते हुए लॉगिन करके जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवश्यक जानकारी जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि या मृत्यु की तिथि, स्थान, जोन, आधार संख्या,पता आदि विवरण दर्ज करके आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद आवेदन आईडी प्राप्त होगी। उपयोगकर्ता द्वारा जो मोबाइल नंबर दिया गया होगा, उसी नंबर के व्हाट्सएप पर संबंधित प्रमाणपत्र भेज जाएगा। इससे उपयोगकर्ता को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

असहाय लोगों की रजिस्ट्री घर पर ही कराएंगे सब रजिस्ट्रार

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल   बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अब रजिस्ट्री कराने के लिए सब रजिस्ट्रा...