गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

शहर से बाहर पशुबाड़े शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने जारी किए नोटिस

                             प्रमोद कुमार अग्रवाल 

आगरा के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर में गंदगी और प्रदूषण का कारण बन रहे पशुबाड़ों को नगर निगम सीमा से बाहर करने के लिए 23 संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस का अनुपालन न करने पर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 152 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगम ने इसके लिए पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है।

     पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में व्यावसायिक उद्देश्य से पशुपालन किए जाने के कारण सार्वजनिक स्थान, सड़कों और गलियों में गंदगी फैल रही है। वहीं गोबर व अन्य अपशिष्ट पदार्थों के नालियों में बहने से सीवर और ड्रेनेज सिस्टम जाम होने के साथ-साथ जल भराव और दुर्गंध की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

   पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि शहर में संचालित पशुबाड़ों से पर्यावरण और प्रदूषण के साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पशु संचालकों को अपने पशुबाड़ों को शहर से बाहर शिफ्ट करने के लिए निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस की मियाद बीतने के बाद निर्देशों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, watch, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation ': Pramod Kumar Agrawal