बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

अब राशन कार्ड बनवाने के लिए करना होगा ऑनलाइन आवेदन

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 राशन कार्ड बनवाने के लिए अब लोगों को आपूर्ति विभाग कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। सत्यापन के बाद पात्र लोगों के राशन कार्ड बना दिए जाएंगे। साथ ही ऐसे कार्ड धारक जिन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है, केवाईसी करा लें, अन्यथा उनके राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे।

    जिला आपूर्ति अधिकारी आगरा आनंद कुमार सिंह ने बताया कि आगरा जिले में 7.30 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें 30 लाख सदस्य हैं। नए राशन कार्ड बनाने के लिए अब आपूर्ति विभाग में नहीं आना होगा, बल्कि जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक की पासबुक आवश्यक है।

    श्री सिंह ने बताया कि आवेदन के बाद आवेदक को आवेदन की एक प्रति विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके बाद आपूर्ति विभाग की टीम आवेदन का सत्यापन करेगी। इसमें पात्र मिलने के बाद राशन कार्ड बन जाएगा और प्रति यूनिट 5 किलो राशन निशुल्क मिलेगा।

    जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिन राशन कार्ड धारकों के सभी सदस्यों की केवाईसी नहीं हुई है, वे अपने या फिर 1247 डीलरों में से किसी भी डीलर पर जाकर केवाईसी कर सकते हैं।

  उन्होंने बताया कि राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्र परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं हो, उसके पास चार पहिया वाहन, एसी और बंदूक का लाइसेंस नहीं हो तथा पूरे परिवार पर पांच एकड़ से अधिक जमीन या 100 वर्ग मीटर से अधिक का मकान नहीं हो। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, Subscirbe, Share and Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal