शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

होली पर 200 अतिरिक्त बस चलाएगा रोडवेज

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा विभिन्न मार्गों पर 200 अतिरिक्त बसों को संचालित किया जाएगा।
     निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि रोडवेज दिल्ली के लिए 100 बसें, जयपुर के लिए 50 बसें, लखनऊ और कानपुर के लिए 25-25 बसें चलाएगा। अन्य मार्गों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। होली के त्योहार पर ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब, लाइक और शेयर कीजिए: प्रमोद कुमार अग्रवाल