प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा जिले के किरावली में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 6 और कक्षा 9 में 227 सीटों पर प्रवेश के लिए 15 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद 8 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
उप श्रम आयुक्त सियाराम सिंह ने बताया कि कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। कक्षा 6 में 160 और कक्षा 9 में 67 सीटें हैं। अटल आवासीय विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई संचालित होती है। आवेदन upbocw.in पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
उप श्रम आयुक्त ने बताया कि दो घंटे अवधि की प्रवेश परीक्षा 8 मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित होगी। इसमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा और फिरोजाबाद जनपद के अभ्यर्थी ही प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए श्रमिक का श्रम विभाग में 3 वर्ष पुराना पंजीकरण होना आवश्यक है। कोरोना महामारी में प्रशासन की ओर से संस्तुत अनाथ बच्चे भी प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें