शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

कम राजस्व वसूलने वाले नगर निगम कर्मियों को दी वेतन रोकने की चेतावनी

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। लक्ष्य से कम राजस्व वसूली होने पर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने लोहामंडी और ताजगंज जोन के अधिकारियों और कर्मचारियों पर नाराजगी व्यक्त की है। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि टैक्स से संबंधित सभी लंबित आपत्तियों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कर दिया जाए।

     नगर आयुक्त ने कहा है कि राजस्व वसूली नगर निगम की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर ढील और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जोन के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार वसूली सुनिश्चित करने और प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। अगर जोन में तैनात राजस्व निरीक्षक और टैक्स कलेक्टर निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं कर पाते हैं तो उनका वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

15 अक्टूबर से मिठाइयों पर लिखनी होगी उपयोग की अंतिम तारीख

 उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार, 15 अक्टूबर 2026 से मिठाइयों पर उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य होगा। यह नियम पैक्ड मिठाइयों के साथ बिक्री ...