आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। होली के त्योहार पर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस सख्ती से निपटेगी। इसके लिए होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू की जाएगी। सड़क पर म्यूजिक सिस्टम लगाकर नाच गाना नहीं होने दिया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि होली के त्योहार पर आपराधिक वारदातों और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल को सक्रिय किया जाएगा। वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने को जगह जगह बैरियर लगा कर चेकिंग की जाएगी। यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें