मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर

                       प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा द्वारा मंगलवार तीन फरवरी को अछनेरा के किरावली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्री वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह द्वारा की गई, जबकि संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती सरिता द्वारा किया गया।

     नायब तहसीलदार सुश्री शुभ्रा अवस्थी ने शिविर में कन्या सुमंगला योजना, वोटर कार्ड में सुधार एवं तहसील स्तर पर चल रही समस्त कल्याणकारी योजना की जानकारी प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपस्थित डॉक्टर सुश्मिता ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में बताते हुए वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्रदान की। साथ ही स्वास्थ्य जांच एवं आयुष्मान कार्ड के बारे में भी विस्तार से बताया।

     महिला एवं बाल विकास विभाग की श्रीमती पूजा कुशवाहा ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार खाद्य सामग्री एवं सरकार द्वारा दिए जाने वाले निर्धारित मासिक शुल्क योजना के बारे में बताया। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी देवेंद्र वर्मा ने राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कहा कि जिन पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, वे नजदीकी खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में जाकर या फिर जनसेवा केंद्र में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

     महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिविर में पात्र महिलाओं एवं बच्चों को पुष्टाहार का वितरण कर लाभ प्रदान किया गया। प्राधिकरण सचिव ने समस्त परा विधिक स्वयं सेवकों को 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर ( मेगा शिविर) के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान किए जाने एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए निर्देशित किया। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)







    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पर्सन इंचार्ज के तौर पर एक ही अस्पताल को मिलेगा लाइसेंस

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब पर्सन इंचार्ज के तौर पर एक ही अस्पताल को लाइसेंस दिए जाने का निर्णय लिया गया है। एक स...