शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर दिए निर्देश

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जेजे मुनीर द्वारा शुक्रवार 20 फरवरी को आगरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

      निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने किशोरों के आवास, भोजन, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संवासियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को किशोरों के जीवन स्तर में सुधार करने, उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर कानूनी सहायता प्रदान करने और उनके पुनर्वास के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

 न्यायमूर्ति ने संप्रेक्षण गृह में आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किशोरों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश संजय कुमार मलिक, जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विनीता सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), प्रधान मजिस्ट्रेट (किशोर न्याय बोर्ड) एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित प्रशासन और न्यायपालिका के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर दिए निर्देश

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल   इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति जेजे मुनीर द्वारा शुक्रवार 20 फरवरी को आ...