प्रमोद कुमार अग्रवाल
This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
शुक्रवार, 30 जनवरी 2026
एसएन में तैयार एडवांस एनआईसीयू में बचेगी नवजातों की जान
मंगलवार, 20 जनवरी 2026
सामूहिक विवाह योजना में एक लाख रुपए हुआ सरकारी खर्च
प्रमोद कुमार अग्रवाल
उत्तर प्रदेश में मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब प्रति विवाह पर सरकार द्वारा किए जाने वाले खर्च को 51 हजार रुपए से बढ़ा कर एक लाख रुपए कर दिया गया है। जिसमें 60,000 रुपए कन्या के खाते में जमा किए जाएंगे, 25,000 रुपए का घरेलू सामान खरीद कर दिया जाएगा और 15,000 रुपए आयोजन पर खर्च होंगे।
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री की प्राथमिकता वाली सामूहिक विवाह योजना के तहत सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोग, जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है तथा वार्षिक आय तीन लाख रूपए है, योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी घासी राम प्रजापति ने बताया कि दिसंबर 2025 में सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह हुए थे, लेकिन शुभ मुहूर्त की तिथियां कम होने की वजह से निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था। फरवरी में फिर से सहालग शुरू हो रहे हैं। इसमें सामूहिक विवाह के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में 24 जनवरी से
प्रमोद कुमार अग्रवाल
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जनपदों के लिए विस्तृत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो चरणों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आयोजित की जाएगी।
आगरा के जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पहले चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होंगी। वहीं दूसरे चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 2 फरवरी से 9 फरवरी तक कराई जाएगी। परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की सघन निगरानी होगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को केंद्र पर चालू रखा जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,21,922 छात्र परीक्षा देंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के लिए पचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नंबर 9997156949 जारी कर दिया गया है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
गुरुवार, 15 जनवरी 2026
हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आए तो जाएं तुरंत अस्पताल
प्रमोद कुमार अग्रवाल
मौसम में ठंड बढ़ने के साथ ही हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों की जान बचाने के लिए उन्हें 4 घंटे के अंदर अस्पताल ले जाना जरूरी है। ऐसे मरीजों की जीवन रक्षा के लिए 40 हजार रुपए कीमत का जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर बसंत गुप्ता ने बताया कि ठंड में पारा कम होने से नसों में सिकुड़न होने लगती है और रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे हृदयाघात का खतरा दोगुना हो जाता है। वहीं न्यूरो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर गौरव धाकरे ने बताया कि सर्दी के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों को 4 घंटे में इमरजेंसी में भर्ती करने पर जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में इसका शुल्क 40,000 रुपए से अधिक है।
डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचने के लिए मरीजों को ब्लड प्रेशर की दवाई अपने आप बंद नहीं करनी चाहिए। प्रतिदिन ब्लड प्रेशर की जांच करके नोट करना चाहिए। घबराहट और पसीना आने पर देरी किए बगैर डॉक्टर को दिखाना चाहिए। डायबिटीज के रोगियों को तले हुए भोजन से बचना जरूरी है। सुबह के वक्त धूप निकलने के बाद ही बाहर टहलने की आदत डालनी चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक से बचाने वाले जीवन रक्षक इंजेक्शन को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार मरीजों को निशुल्क लगाया जा रहा है। जीवन रक्षक इंजेक्शन की सुविधा जल्द ही सीएचसी पर भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम जल्दी ही शुरू होगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सोलर रूफटॉप में आगरा को मिला पांचवां स्थान
प्रमोद कुमार अग्रवाल
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में आगरा को उत्तर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में 11,847 घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इससे एक तरफ बिजली के बिल में कमी आई है तो दूसरी तरफ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के परियोजना अधिकारी खगेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा जिले में औसतन 50 से 60 संयंत्र रोज स्थापित किए जा रहे हैं। फरवरी 2024 से 31 दिसंबर 2025 तक जिले में सोलर संयंत्रों से 36,000 मेगावाट प्रति घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि एक किलो वाट के संयंत्र पर 45,000 रुपए की सब्सिडी है और इस सोलर संयंत्र की लागत करीब 60 से 65 हजार प्रति किलो वॉट आ रही है। सोलर संयंत्र लगवाने की आसान किस्तों पर भी सुविधा उपलब्ध है। एक किलोवाट संयंत्र से प्रतिदिन करीब 5 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
अटल आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए 31 जनवरी तक करें आवेदन
प्रमोद कुमार अग्रवाल
गुरुवार, 8 जनवरी 2026
फतेहपुर सीकरी में वायु प्रदूषण की ऑटोमेटिक स्टेशन से होगी निगरानी
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा एवं आसपास के शहरों से आने वाली हवाओं की गुणवत्ता की निगरानी के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान की सिफारिश पर ताज ट्रेपीजियम जोन से सटे फतेहपुर सीकरी, मथुरा, वृंदावन, फिरोजाबाद और हाथरस में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने की मंजूरी दी गई है। बोर्ड की मंजूरी के बाद क्षेत्रीय अधिकारी इन्हें स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित करने में जुट गए हैं।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि बोर्ड के निर्देश पर फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही स्टेशन शुरू हो जाएगा और डाटा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को मिलने लगेगा।
क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि आगरा के अलावा रायबरेली, सोनभद्र जिले के अनपरा और अमरोहा जिले के गजरौला में भी एक-एक स्टेशन स्थापित किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एनसीआर में लगातार बढ़ते प्रदूषण की निगरानी के लिए गाजियाबाद शहर में दो, मोदीनगर में एक, लोनी में दो और खेरा में एक स्टेशन लगाया जाएगा। वहीं मेरठ में दो, बागपत के बड़ौत और शामली में भी एक-एक स्टेशन लगाने की मंजूरी दी गई है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए कुल 18 स्टेशनों को स्थापित करने पर करीब 36 करोड रुपए खर्च होंगे। स्टेशन ऑनलाइन होने पर मिलने वाला डाटा सीधे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पास पहुंचेगा और डाटा की मदद से प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्लान तैयार करने में मदद मिलेगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
उत्तरी बाईपास शुरू होने से अब 20 मिनट में पहुंच सकेंगे खंदौली
प्रमोद कुमार अग्रवाल
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आगरा में उत्तरी बाईपास शुरू कर दिया गया है। इससे आगरा और मथुरा से खंदौली का सफर 20 मिनट में पूरा हो जाएगा। लोगों को अब 25 किलोमीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। इससे लोगों को जाम से भी राहत मिलेगी।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के बीच 14 किलोमीटर का उत्तरी बाईपास बनाया गया है। इसे आगरा-दिल्ली हाईवे के चैनल नंबर 174 से यमुना एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 141 से जोड़ा गया है। उत्तरी बाईपास बनने से अब आगरा-मथुरा के लोग 20 मिनट में खंदौली पहुंच सकेंगे। इससे ईंधन और समय की बचत के साथ-साथ लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
परियोजना निदेशक ने बताया कि अभी तक लोगों को सिकंदरा, भगवान टॉकीज, वाटर वर्क्स और रामबाग से होकर खंदौली जाना पड़ता था। इसमें लोगों को 45 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। खंदौली तक पहुंचने में एक घंटे से अधिक का समय भी लगता था। इसके अलावा लोगों को सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, रामबाग और टेढ़ी बगिया पर जाम भी झेलना पड़ता था। उत्तरी बाईपास शुरू होने से अब लोगों को मथुरा-फरह से खंदौली और सादाबाद जाने के लिए आगरा होकर नहीं गुजरना होगा।
परियोजना निदेशक ने बताया कि आगरा में धार्मिक एवं राजनीतिक आयोजनों के दौरान रूट डायवर्जन करना पड़ता है। कैलाश मेला, गुरु पर्व और मंडी समिति में चुनाव मतगणना के समय आगरा से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाता था। उत्तरी बाईपास शुरू होने से अब यह समस्या भी खत्म हो जाएगी और खंदौली व सादाबाद जाने के लिए लोगों को जाम और अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
पारिवारिक विवाद निवारण क्लिनिक सामाजिक सौहार्द की दिशा में प्रभावी पहल
प्रमोद कुमार अग्रवाल
राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित पारिवारिक विवाद निवारण क्लीनिक को महिलाओं, बच्चों एवं परिवार की गरिमा और अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय, जन-केंद्रित और दूरदर्शी पहल बताया है।
अध्यक्ष ने कहा कि इन क्लीनिक का मूल उद्देश्य पारिवारिक कलह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न एवं वैवाहिक विवादों को दंडात्मक कार्रवाई के बजाय संवेदनशील परामर्श, मध्यस्थता और आपसी संवाद के माध्यम से सुलझाना है, ताकि पीड़ितों को लंबी कानूनी प्रक्रिया, सामाजिक कलंक और मानसिक उत्पीड़न से बचाया जा सके। यह पहल कानून और करुणा के बीच संतुलन स्थापित करते हुए न्याय को अधिक मानवीय बनाती है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) पुलिस और शारदा विश्वविद्यालय के मध्य हुए एमओयू से प्रारंभ यह प्रयोगात्मक पहल आज एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर कर सामने आई है। 10 जुलाई 2020 को औपचारिक रूप से उद्घाटित इस क्लिनिक ने पारिवारिक विवादों के समाधान का एक ऐसा वैकल्पिक मार्ग प्रस्तुत किया है, जिससे न्यायालयों और पुलिस तंत्र पर बढ़ते बोझ में भी उल्लेखनीय कमी आई है। बाद के वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित परिवार परामर्श केंद्रों एवं क्लीनिक इकाइयों ने सैकड़ों मामलों में सुलह, पुनर्मिलन एवं शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया है।
अध्यक्ष ने कहा कि इन क्लिनिकों में पुलिस अधिकारी, प्रशिक्षित काउंसलर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आवश्यकतानुसार विधिक विशेषज्ञों की सहभागिता से बहु-विषयक टीम कार्य करती है, जिससे मामलों का निष्पक्ष, गोपनीय और दबाव-मुक्त समाधान संभव हो पाता है। विशेष रूप से महिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति से महिलाओं को अपनी बात निर्भीकता से रखने का सुरक्षित वातावरण मिलता है।
श्रीमती बबिता सिंह चौहान ने यह भी स्पष्ट किया कि जहाँ परामर्श एवं मध्यस्थता से समाधान संभव नहीं होता अथवा गंभीर अपराध के तथ्य सामने आते हैं, वहाँ कानून के अनुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। महिला आयोग इस बात पर विशेष रूप से सजग है कि किसी भी स्थिति में महिलाओं, बच्चों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों से समझौता न हो।
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने यह स्वीकार किया कि प्रशिक्षित काउंसलरों की कमी, सामाजिक दबाव, जागरूकता का अभाव आदि जैसी चुनौतियाँ अभी भी विद्यमान हैं। इनसे निपटने के लिए उन्होंने पुलिस, महिला आयोग, NGOs, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के बीच समन्वित सहयोग, निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम, जन-जागरूकता अभियान तथा मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी सहायता के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
मंगलवार, 6 जनवरी 2026
एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी मरीजों के लिए रात में भी शुरू हुई डायलिसिस
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों के लिए अब रात में भी डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक किडनी के मरीजों की दिन में 2 शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। रात में डायलिसिस के लिए मरीजों के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए हैं।
प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी किडनी के मरीजों की दिन में दो शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। यह सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 से सांय 4 बजे तक थी। निशुल्क सेवा होने की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्राचार्य ने बताया कि किडनी के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए अब तीसरी शिफ्ट के तहत शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक डायलिसिस की सेवा शुरू कर दी गई है। डायलिसिस यूनिट में 17 मशीन हैं और चार टेक्नीशियन और नियुक्त किए गए हैं।
डायलिसिस यूनिट के प्रभारी डॉक्टर अपूर्व जैन ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी सेंटर की तीसरी मंजिल पर डायलिसिस यूनिट बनी हुई है। इसमें दो शिफ्टों में रोजाना 30 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। अब तीसरी शिफ्ट शुरू होने से 15 से अधिक मरीजों की डायलिसिस और बढ़ जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। किडनी के मरीज राशन कार्ड दिखाकर डायलिसिस सेवा का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इन्हें डायलिसिस के लिए जरूरी दवाई भी निशुल्क दी जाएंगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
ताज महोत्सव में खर्च होंगे 5.7 करोड़ रूपए, इस वर्ष नहीं सजेगा शिल्पग्राम
प्रमोद कुमार अग्रवाल
शनिवार, 3 जनवरी 2026
ऐसे करें वास्तु दोषों का निवारण
मसाले भी करते हैं ग्रहों का प्रतिनिधित्व
किचन में मिलने वाले मसाले भी नव ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। मसालों का सही इस्तेमाल किया जाए तो कुछ हद तक दोषपूर्ण ग्रहों के बुरे प्रभाव को कम किया जा सकता है।
सफेद नमक सूर्य का, खाना सोड़ा चंद्र का, मेथी व लाल मिर्च मंगल का, धनिया बुध का और हल्दी पाउडर गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।
इसी तरह जीरा राहु व केतु का, काली मिर्च शनि का, अमचूर यानि खटाई केतु का और गर्म मसाला राहु का प्रतिनिधित्व करता है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026
अब घर बैठे व्हाट्सएप पर मिलेगा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा के जिला अस्पताल में किडनी के मरीज करा सकते हैं निशुल्क डायलिसिस
प्रमोद कुमार अग्रवाल
जान लेवा वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनकर निकलना जरूरी
प्रमोदकमार अग्रवाल
गुरुवार, 1 जनवरी 2026
यूपी बोर्ड परीक्षा में एप से दर्ज होंगे प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नंबर
प्रमोद कुमार अग्रवाल
पॉडकास्ट स्टूडियो और हाईटेक लैंग्वेज लैब स्थापित होगी
प्रमोद कुमार अग्रवाल
साइबर ठगी हो तो मिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1930
प्रमोद कुमार अग्रवाल
मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे लोग कर रहे हैं टेली मानस पर फोन कॉल्स
प्रमोद कुमार अग्रवाल
अब कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन कर सकेंगे सामान की बुकिंग
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ट्रेन में कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अब अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक ...
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
हमारे प्राचीन वेद, पुराण आदि ग्रंथों में कल्प वृक्ष नाम के एक ऐसे विशालकाय वट का उल्लेख मिलता है, जिसकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय चौदह रत्...
-
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में संपत्तियों के रिकॉर्ड, आवंटन, ऑनलाइन भुगतान आदि से संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करने ...