प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा में इस साल ताज महोत्सव के आयोजन में 5.7 करोड रुपए खर्च होंगे। आयोजन के दौरान 18 से 27 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के लिए आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट और तोरा स्थित मैदान का चयन हुआ है।
ताज महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ताज महोत्सव के आयोजन के लिए स्टाल आवंटन का कार्य शुरू हो चुका है। आठ फरवरी तक स्टॉल के लिए आवेदन होंगे। इसके अलावा 15 जनवरी तक कलाकार और 20 जनवरी तक कार्यक्रमों की सूची तय होगी।
मंडल आयुक्त ने बताया कि आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के अलावा सदर बाजार, फतेहपुर सीकरी एवं बटेश्वर में भी आयोजन होंगे। बॉलीवुड नाइट में बड़े कलाकार आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य मंच के साथ एक छोटा मंच भी बनेगा जहां स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंग।
ताज महोत्सव की थीम के लिए 15 जनवरी तक समिति द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित थीम के लिए प्रतिभागी को 10000 रूपए का इनाम मिलेगा। इच्छुक व्यक्ति अपनी स्वरचित थीम ईमेल या डाक से 64, ताज रोड स्थित उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय पर भेजी जा सकती है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें