मंगलवार, 6 जनवरी 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी मरीजों के लिए रात में भी शुरू हुई डायलिसिस

                      प्रमोद कुमार अग्रवाल 

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों के लिए अब रात में भी डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक किडनी के मरीजों की दिन में 2 शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। रात में डायलिसिस के लिए मरीजों के लिए पंजीकरण भी शुरू कर दिए गए हैं।

   प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी किडनी के मरीजों की दिन में दो शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। यह सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 से सांय 4 बजे तक थी। निशुल्क सेवा होने की वजह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    प्राचार्य ने बताया कि किडनी के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए अब तीसरी शिफ्ट के तहत शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक डायलिसिस की सेवा शुरू कर दी गई है। डायलिसिस यूनिट में 17 मशीन हैं और चार टेक्नीशियन और नियुक्त किए गए हैं।

    डायलिसिस यूनिट के प्रभारी डॉक्टर अपूर्व जैन ने बताया कि सुपर स्पेशलिटी सेंटर की तीसरी मंजिल पर डायलिसिस यूनिट बनी हुई है। इसमें दो शिफ्टों में रोजाना 30 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। अब तीसरी शिफ्ट शुरू होने से 15 से अधिक मरीजों की डायलिसिस और बढ़ जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी। किडनी के मरीज राशन कार्ड दिखाकर डायलिसिस सेवा का निशुल्क लाभ उठा सकते हैं। इन्हें डायलिसिस के लिए जरूरी दवाई भी निशुल्क दी जाएंगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल