शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

जान लेवा वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क पहनकर निकलना जरूरी

                   प्रमोदकमार अग्रवाल

 वायुमंडल में मौजूद धूल के कण और रासायनिक प्रदूषक फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को घर से मास्क पहन कर ही बाहर निकलना चाहिए।
       एसएन मडिकल कॉलेज, आगरा के श्वसन विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर जीवी सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में वायु प्रदूषण का असर फेफड़ों पर पड़ता है। वायु में मौजूद धूल के कण और रासायनिक प्रदूषक फेफड़ों पर सीधा असर डालते हैं। जिससे गले में सूजन, सीने में जकड़न, खांसी और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। अस्थमा और हृदय रोगियों को अधिक नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है।
     डॉक्टर सिंह ने बताया कि घर से बाहर निकलते समय बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से ध्यान रखने की जरूरत है। इन्हें प्रदूषण के सीधे संपर्क से बचना चाहिए । घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकलें। सर्दी, जुकाम, बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें और बताई गई दवाओं का समय पर सेवन करें। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल