शुक्रवार, 2 जनवरी 2026

आगरा के जिला अस्पताल में किडनी के मरीज करा सकते हैं निशुल्क डायलिसिस

                  प्रमोद कुमार अग्रवाल 

जिला अस्पताल आगरा में किडनी के मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। यहां बनी डायलिसिस यूनिट में 10 मशीनें लगी हुईं हैं। आर्थिक रूप से कमजोर किडनी मरीज इसका लाभ उठा सकते है।
     जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जिला अस्पताल में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में हीमोडायलिसिस यूनिट चल रही है। यहां बीते 10 महीने में 726 मरीज लाभान्वित भी हो चुके हैं। इनकी 8,712 बार डायलिसिस हो चुकी है।
     डॉ अरोड़ा ने बताया कि डायलिसिस यूनिट से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। ऐसे मरीज जो निजी सेंटर में डायलिसिस का खर्च नहीं उठा सकते हैं, उन्हें जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा मिल रही है। इसके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज में पहले से ही निशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal