गुरुवार, 1 जनवरी 2026

यूपी बोर्ड परीक्षा में एप से दर्ज होंगे प्रयोगात्मक परीक्षाओं के नंबर

                 प्रमोद कुमार अग्रवाल 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। 
   अब बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षकों को मोबाइल एप पर प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक दर्ज करने होंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए एक ऐसा एप तैयार कराया गया है, जिसका लिंक परीक्षकों के मोबाइल पर होगा। इस पर वे प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड कर सकेंगे।
     संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षक  यूपीएमएसपी मोबाइल ऐप पर परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में रहकर भी अंक दे सकेंगे। इसे ड्यूटी पर नियुक्त परीक्षकों को डाउनलोड करना होगा। इसका लिंक और पासवर्ड परीक्षकों को परीक्षा से पूर्व उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षक छात्रों को दिए जाने वाले अंकों का विवरण भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।
     संयुक्त शिक्षा निदेशक ने बताया कि यूपी बोर्ड द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी गई हैं। परीक्षाएं दो चरणों में होंगी। आगरा में पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके अंक एप के माध्यम से अपलोड किए जाएंगे। उनको बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। यूपी बोर्ड की लिखित परीक्षाओं की तरह प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इस एप पर शिकायत भी की जा सकेगी। इसे लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से कनेक्ट किया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal