प्रमोद कुमार अग्रवाल
This Blog is created to post news & views with useful articles on Health, Vastu, Jyotish, Dharm, Adhyatm, Law & Justice etc.
बुधवार, 23 जुलाई 2025
अब दुकान के ऊपर बना सकते हैं रहने के लिए मकान
आईरेड एप से सड़क दुर्घटनाओं का विश्लेषण करेगी आगरा कमिश्नरेट पुलिस
प्रमोद कुमार अग्रवाल
सड़क दुर्घटनाओं की वजह, घटनास्थल और वहां के फोटो, वीडियो आदि की पूरी जानकारी अब आगरा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आईरेड एप पर दर्ज हो सकेंगे। दुर्घटनाओं का विश्लेषण इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस की मदद से संभव हो जाएगा। आगरा में यातायात पुलिस कमिश्नरेट में सड़क दुर्घटनाओं की निगरानी और विश्लेषण के लिए रोड सेफ्टी सेल बनी है। इससे तहत ही आईरेड सेल बनाई गई है।
माहवारी बंद होने से महिलाओं की सेहत पर पड़ रहा है खराब असर
प्रमोद कुमार अग्रवाल
माहवारी बंद होने से महिलाओं की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। मेडिकल की भाषा में इसे मीनोपॉज कहा जाता है। इसके कारण महिलाओं में हार्मोन की कमी होने से चिड़चिड़ापन, भूलने और पसीना आने की समस्याएं हो रही हैं। लंबे समय तक ऐसी स्थिति बने रहने से मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होने लगता है।प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन
प्रमोद कुमार अग्रवाल
104 ग्राम पंचायत सचिवालय में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
प्रमोद कुमार अग्रवाल
महात्मा गांधी पेंशन योजना में श्रमिकों को मिलेंगे एक हजार रुपये
प्रमोद कुमार अग्रवाल
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत साठ वर्ष से अधिक आयु वाले श्रमिकों को महात्मा गांधी पेंशन योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
बुधवार, 9 जुलाई 2025
साइबर स्पेस में पीड़ित नहीं, रक्षक बनें
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी और हृदय रोगियों के लिए बढ़ीं सुविधाएं
प्रमोद कुमार अग्रवाल
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
प्रमोद कुमार अग्रवाल
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
मॉडल बनेगा एसएन मेडिकल कॉलेज का बाल रोग विभाग
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग को उत्तर प्रदेश में मॉडल बनाने के लिए प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा गया है। इसके तहत नया बहुमंजिला भवन बनाने, बच्चों से जुड़ी सभी तरह की बीमारियों का इलाज व सर्जरी की सुविधा देने, दो सौ बेड और जीवनरक्षक उपकरण लगाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लैब और ऑपरेशन थियेटर होने जैसी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था।
प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग को मॉडल बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसमें बच्चों से जुड़ी किसी तरह की बीमारी की जांच, इलाज और सर्जरी की सुविधा एक ही बिल्डिंग में मिलेगी। बाल रोग विभाग के नए भवन में न्यूरो, गेस्ट्रो, कार्डियो और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग भी बनाया जाएगा। ओपीडी की सुविधा के साथ ही मस्तिष्क, हृदय, पेट और वक्ष रोग के विशेषज्ञ भी नियुक्त होंगे।
कॉलेज के बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि सरकार से प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद मॉडल बाल रोग विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित लैब और ऑपरेशन थियेटर से बच्चों की सभी बीमारियों का इलाज और सर्जरी वैज्ञानिक ढंग से हो सकेगी। इससे बच्चों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
शुक्रवार, 4 जुलाई 2025
सांस के मरीजों को भर्ती करने पर होगी कोरोना की जांच
प्रमोद कुमार अग्रवाल
मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत से हो सकता है ब्रेन ट्यूमर
प्रमोद कुमार अग्रवाल
नगर निगम आगरा की खाली जमीन पर बनेंगे हॉस्पिटल और पार्किंग
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा। नगर निगम द्वारा अपनी खाली जमीनों पर हॉस्पिटल, वेस्ट प्लांट, हेल्थ क्लीनिक, पार्किंग और स्टोर जैसे अन्य प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इसके लिए निगम ने शहर के 10 से अधिक क्षेत्रों में 1.01 लाख वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित किया है।सभी सीएचसी पर जन औषधि केंद्रों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं
प्रमोद कुमार अग्रवाल
बच्चों को कई दिन से खांसी और बुखार होने पर कराएं टीबी की जांच
प्रमोद कुमार अग्रवाल
शुक्रवार, 27 जून 2025
आगरा जोन में पुलिस विभाग की जमीन का हो रहा है डिजिटलाइजेशन
प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा जोन में पुलिस विभाग की जमीन को चिह्नांकन करने के साथ ही डिजिटलाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जोन में पुलिस विभाग की जमीन की जानकारी करना और जमीन को विभागीय कार्यों के लिए इस्तेमाल में लाने के लिए कार्य योजना तैयार करना है। इससे पुलिस विभाग की जमीनों से संबंधित पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी और पुलिस विभाग की आवासीय एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जा सकेगा।
एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने बताया कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़ और हाथरस जनपदों में पुलिस विभाग की जमीनों का चिह्नांकन किया जा रहा है। इसके बाद राजस्व विभाग में जमीन के रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी। इसके लिए जमीन से संबंधित खसरा और खतौनी सहित पूरा विवरण मांगा गया है। इन जमीनों के चिह्नांकन के बाद एप के माध्यम से डिजिटलाइजेशन कराया जाएगा, जिससे कि पुलिस विभाग की जमीन के संबंध में पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध हो सके। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
टीथर्ड ड्रोन कैमरों से होगी ताजमहल की निगरानी
प्रमोद कुमार अग्रवाल
विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की सुरक्षा के लिए टीथर्ड ड्रोन और एक सौ और कैमरों के माध्यम से निगरानी करने के लिए योजना तैयार की गई है। टीथर्ड ड्रोन की मदद से रेड जोन के साथ ही यलो और ग्रीन जोन में होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि एएसआई और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ संपन्न हुई बैठक में ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने के लिए विचार विमर्श किया गया। इसके तहत मिले एंटी ड्रोन सिस्टम की मदद से ताजमहल के पांच सौ मीटर के दायरे में उड़ने वाले ड्रोन को गिरा दिया जाएगा। ड्रोन उड़ाने वाले ऑपरेटर की पहचान भी संभव हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि टीथर्ड ड्रोन एक ऐसा विशेष ड्रोन है जो एक बार में बारह से चौदह घंटे तक की उड़ान भर सकता है। इसको एक रस्सी से बांध कर निश्चित ऊँचाई तक उड़ाया जा सकता है। इसमें लगे हाई रिज्योल्यूशन कैमरे दिन और रात संदिग्धों पर नजर रखने में सक्षम हैं। इसके वीडियो और सर्विलांस से पुलिस प्रशासन को काफी मदद मिलेगी।
डीसीपी सिटी ने बताया कि टीथर्ड ड्रोन के दो बार ट्रायल हो चुके हैं और जल्द ही इसे परिसर में लगा दिया जाएगा। ताजमहल परिसर के रेड और यलो जोन में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी वृद्धि की जा रही है। वर्तमान में रेड जोन में 55 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अब इनकी संख्या 150 तक की जा रही है। इन कैमरों की मदद से ताजमहल के चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा सकेगी। यलो जोन में पुलिस कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
सांस और अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद है अनुलोम विलोम प्राणायाम
प्रमोद कुमार अग्रवाल
बरसात में भीगने से हो सकते हैं फंगल इंफेक्शन व पेट के रोग
प्रमोद कुमार अग्रवाल
बरसात के मौसम में वर्षा के पानी में भीगने और उमस से टायफाइड, त्वचा, कान और पेट के रोग होने की परेशानी बढ़ रही हैं। इसके अलावा इस मौसम में फंगल इंफेक्शन, एलर्जी, बाल टूटने और खुजली के कारण जख्म बनने की शिकायत भी आ रही हैं।
सोमवार, 16 जून 2025
भारतीय न्याय संहिता, 2023 की महत्वपूर्ण धाराएं
* धारा-64: बलात्कार के लिए सजा (भारतीय दंड संहिता की धारा-376 )
न्यूज़ पोर्टल के लिंक पर क्लिक कीजिए
देश-विदेश, न्याय एवं कानून, स्वास्थ्य एवं मेडिकल और आगरा से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी समाचार पढ़ने के लिए कृपया यहां दिए गए हमारे न्यूज़...
-
## किसी आवासीय या व्यावसायिक भवन के वास्तुदोष को दूर करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका तो उस दोष को ही स्थाई रूप से हटा देना है, लेकिन कभी-कभी कई का...
-
हमारे प्राचीन वेद, पुराण आदि ग्रंथों में कल्प वृक्ष नाम के एक ऐसे विशालकाय वट का उल्लेख मिलता है, जिसकी प्राप्ति समुद्र मंथन के समय चौदह रत्...
-
आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) में संपत्तियों के रिकॉर्ड, आवंटन, ऑनलाइन भुगतान आदि से संबंधित रिकॉर्ड मेंटेन करने ...