प्रमोद कुमार अग्रवाल
नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखा गया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने के लिए बच्चे का मूल निवास प्रमाण पत्र उसी जिले का होना आवश्यक है जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है। इसके अलावा बच्चे ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो। एक विद्यार्थी को केवल एक ही बार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने की अनुमति होगी। कुल सीटों की 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में पात्र छात्रों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे से किया जाएगा। प्रवेश हेतु बच्चे का पंजीकरण कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट navoday.gov.in या cbseitms.rcil.gov.in पर जाकर मांगी गई जानकारी, फोटो, हस्ताक्षर, आवास प्रमाण पत्र और अपनी व्यक्तिगत जानकारी आदि सबमिट करनी होगी। सबमिट करने के बाद पेज का प्रिंट लेना आवश्यक है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें