शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

नगर निगम आगरा की खाली जमीन पर बनेंगे हॉस्पिटल और पार्किंग

                प्रमोद कुमार अग्रवाल

आगरा। नगर निगम द्वारा अपनी खाली जमीनों पर हॉस्पिटल, वेस्ट प्लांट, हेल्थ क्लीनिक, पार्किंग और स्टोर जैसे अन्य प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे। इसके लिए निगम ने शहर के 10 से अधिक क्षेत्रों में 1.01 लाख वर्ग मीटर जमीन को चिह्नित किया है। 

    सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगर निगम की जानकारी में आया है कि निगम की खाली पड़ी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे हो रहे हैं। ऐसे में अब निगम ने खाली जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया है। इसके बाद इन जमीनों पर हरित उद्यान से लेकर भंडारण स्टोर व अन्य कार्य किए जाएंगे। 

    सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा इसके लिए सिकंदरा, ककरेठा, कलाल खेरिया, बाबरपुर, बसई, जगनपुर और आवास विकास क्षेत्र में खाली पड़ी जमीनों को चिह्नित किया गया है। चिह्नित जमीनों की हदबंदी कराई जा रही है। भविष्य में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इन जमीनों का उपयोग चार्जिंग स्टेशन, मल्टी लेवल पार्किंग और अन्य जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन में काम में लाया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal