शुक्रवार, 4 जुलाई 2025

सभी सीएचसी पर जन औषधि केंद्रों पर मिलेंगी सस्ती दवाएं

               प्रमोद कुमार अग्रवाल

आगरा जिले के सभी अठारह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर अब मरीजों को 60 से 70 फीसदी तक सस्ती दवाएं मिलेंगी। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोल दिए गए हैं। 
   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सरकारी दवाओं की कमी होने से लोगों को बाजार से मंहगी दवाएं निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ जाती हैं।इसलिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खुलवा दिए गए हैं। जहां 450 से अधिक तरह की सस्ती दवाएं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।

   मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जन औषधि केंद्रों पर सस्ती दवाओं के अलावा सस्ती दर पर सर्जिकल सामान भी मिलेगा। इनकी कीमत बाजार से करीब सत्तर फीसदी तक कम है। वर्तमान में एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, लेडी लायल, और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में पहले से ही जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट इलाहाबाद के महत्वपूर्ण आदेश

 Please click, subscribe and share our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal