आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। परिषदीय स्कूलों में नए सत्र से कक्षा चार में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई होगी। इन पुस्तकों को निशुल्क वितरित कराया जाएगा। अभी तक कक्षा 1 से 3 तक यह व्यवस्था की गई थी। अब हर वर्ष एक नई कक्षा में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा है।
नगर शिक्षा अधिकारी सुमित सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम से तालमेल बैठाने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। ये पुस्तकें विद्यार्थियों की समझ, गतिविधि आधारित शिक्षण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार की गई है।
उन्होंने बताया कि इन पुस्तकों में विषयों को सरल भाषा, चित्रों और गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया है। इसके अलावा बच्चों में तार्किक सोच, रचनात्मकता और व्यवहारिक ज्ञान के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। समग्र शिक्षा के समन्वयक कुलदीप तिवारी ने बताया कि पुस्तक आ चुकी हैं। इन्हे ब्लॉक में भेजा जाएगा। जहां से इनका वितरण परिषदीय स्कूलों में कराया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें