गुरुवार, 5 मार्च 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए लगेगा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन (समाज कल्याण अनुभाग-2) के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,भारत सरकार द्वारा संचालित 'अटल वयो अभ्युदय योजना में वरिष्ठ नागरिकों हेतु राज्य कार्ययोजना की श्रेणी-1 (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाए) के तहत जनपद के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों हेतु समाज कल्याण विभाग के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिविर के आयोजन का प्रस्ताव है।

    उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि उक्त शिविर में न्यूनतम 50 पात्र वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी के साथ ही वृद्धावस्था जनित रोगों की जाँच हेतु स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन में डिमेंशिया स्क्रीनिंग, बीपी, शुगर, अर्थराइटिस, कैल्शियम आदि की जांच एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधि वितरण एवं सर्जरी उपरांत फॉलो-अप किया जायेगा। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान बढ़ाने और पीढ़ियों के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से उक्त कार्ययोजना की श्रेणी-3 जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्पादक गतिविधियां, संवेदीकरण और जागरूकता कार्यकम, अन्तर पीढ़ीगत जुडाव गतिविधियां और विशेष कार्यकम भी आयोजित किए जायेंगे।

     इस योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु उपरोक्त चिकित्सा एवं जागरूकता से सम्बन्धित गतिविधियों सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर इच्छुक सक्षम, अनुभवी एवं पात्र गैर सरकारी संगठन, चिकित्सा सेवा प्रदाता आदि आवश्यक अभिलेखों सहित 28 फरवरी तक संजय प्लेस स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। संस्था का चयन जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति/मंडलीय जागरूकता एवं सामुदायिक जुड़ाव समिति द्वारा किया जाएगा। चयनित संस्था को शासन द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। (न्यूजलाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Order of Supreme Court

 Please click, subscribe, share, like & comments : Pramod Kumar Agrawal