आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। जिला पूर्ति अधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नही है तथा जनपद में सभी घरेलू कनैक्शन धारकों को उनकी बुकिंग के उपरान्त दो से तीन दिवस में सुगमता से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के 25 दिन के अन्तराल के बाद ही ऑनलाइन माध्यम से दोबारा बुकिंग करायी जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग नम्बर 8454955555 और 7718955555 हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि पीएनजी एवं सीएनजी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है, जिससे घरेलू और परिवहन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई कमी नही होगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में डीजल और पेट्रोल का भी पर्याप्त भण्डारण है तथा इनकी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और किसी भी स्थिति में पैनिक न हो। यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। इस संबंध में जिला पूर्ति कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 0526-2972453 पर भी संपर्क किया जा सकता है। (न्यूजलाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें