गुरुवार, 5 मार्च 2026

हस्तरेखा शास्त्र : महिला जातकों के लिए उपयोगी जानकारी

@@ अगर किसी महिला जातक के हाथ में गुरु यानि बृहस्पति पर्वत पर तारे का चिह्न दिखाई दे रहा है तो ऐसी महिला जीवन में अच्छा नाम और समझदार पति हासिल करती है।

@@ महिला जातक के हाथ में भाग्य रेखा शुरुआत में टेढ़ी मेढ़ी होकर बाद में सीधी हो गई है तो ऐसी महिला का बचपन कष्ट और परेशानी में बीतता है, लेकिन आगे चलकर उसके जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होती है।

@@ महिला जातक के हाथ के अंगूठे के दूसरे पोर (पर्व) में तारे का चिह्न होना शुभ होता है। ऐसे लक्षण वाली महिला आर्थिक रूप से समृद्ध होती है।

@@ महिला जातक के हाथ में स्पष्ट सूर्य रेखा होने के साथ-साथ चंद्र पर्वत का क्षेत्र ऊंचा उठा हुआ हो तो ऐसी महिला में साहित्य और काव्य लेखन में विशेष रुचि देखी जाती है।

@@ महिला जातक के हाथ में सूर्य पर्वत के क्षेत्र में त्रिभुज का चिह्न होना अच्छा माना जाता है। ऐसे लक्षण वाली महिला हस्त शिल्प के क्षेत्र में निपुण हो सकती है। ✍️ प्रमोद कुमार अग्रवाल 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Order of Supreme Court

 Please click, subscribe, share, like & comments : Pramod Kumar Agrawal