सोमवार, 28 सितंबर 2026

विश्व हृदय दिवस पर विशेष : दिल की सेहत का रखें ध्यान

 हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। हृदय यानि दिल हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। बिना रुके और बिना थके दिल अपना काम करता रहता है। दिल का काम करना बंद करने का सीधा अर्थ मृत्यु होता है। इसलिए जीवित रहने के लिए दिल को स्वस्थ, सक्रिय और सुरक्षित रखने की जरूरत है।

हम सभी को दिल से संबंधित बीमारियों को समझना चाहिए। छाती में दबाव या दर्द, बांयी भुजा व गर्दन में दर्द, सांस फूलना, ठंडा पसीना, मतली, चक्कर और असामान्य कमजोरी जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।

दिल को स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच करानी चाहिए। इसके अलावा नियमित शारीरिक गतिविधियां एवं व्यायाम, संतुलित और पौष्टिक आहार, धूम्रपान से दूरी, वजन नियंत्रण, तनाव और मानसिक चिंतामुक्त जीवनचर्या और सकारात्मक सोच व प्रसन्न रहना भी दिल की बीमारियों से बचने के लिए आसान उपाय हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सोशल मीडिया पर प्रक्रियाओं का आकलन एआई से करेगी कमिश्नरेट पुलिस

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल) आगरा कमिश्नरेट की पुलिस द्वारा अब कागज और कंप्यूटर के अलावा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से जन शिका...