शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

महिला अस्पताल में शुरू हुई एमएनसीयू, नवजात को मिलेगी भावनात्मक सुरक्षा

                       प्रमोद कुमार अग्रवाल 

आगरा के जिला महिला अस्पताल में नवजात को जल्द ही स्वस्थ करने की दृष्टि से मदर नेचर चाइल्ड केयर यूनिट (एमएनसीयू) की शुरुआत की गई है। इसमें मां के साथ नवजात को भावनात्मक संबल मिलेगा।

    जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पुष्पलता ने बताया कि एमएनसीयू में उन नवजात को रखा जाएगा जिनका स्वास्थ्य स्थिर है। सिर्फ निगरानी और सामान्य चिकित्सकीय देखभाल के लिए नवजात मां के साथ इस यूनिट में रहेंगे। उन्होंने बताया कि मां की मौजूदगी से शिशु को भावनात्मक सुरक्षा मिलती है, जिससे उनके जल्दी ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।

   डॉक्टर पुष्पलता ने बताया कि इसके अलावा स्तनपान, त्वचा से त्वचा का संपर्क और मां की देखरेख में शिशु के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मदर नेचर चाइल्ड केयर व्यवस्था से अस्पताल में भर्ती नवजात और उनकी माता को एक ही यूनिट में इलाज की सुविधा मिलेगी। इससे मां और नवजात को अलग-अलग वार्डों में भर्ती करने की जरूरत कम होगी और नवजातों के स्वस्थ होने की संभावना भी शीघ्र बनेगी। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

मालगाड़ियों से बढ़ रही है आगरा के व्यापार की रफ्तार

   आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। मालगाड़ियों की तेज गति और संख्या में बढ़ोत्तरी होने से आगरा मंडल के व्यापार की रफ्तार को पंख लग रहे हैं। पिछ...