शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

हृदय रोग से बचाव के लिए सक्रिय रहना जरूरी

 हृदय रोग का खतरा कम करने के लिए दिनभर की छोटी-छोटी गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक सक्रियता से हृदय रोग का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।

‌‌    दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने, गाड़ी से सफर करने और घर पहुंच कर सोफे पर आराम करने जैसी आधुनिक जीवन शैली हृदय रोग के खतरे को बढ़ाती है, लेकिन अगर दिनचर्या में थोड़ी-थोड़ी शारीरिक गतिविधियां शामिल कर ली जाएं तो सेहत को बेहतर बनाया जा सकता है।

‌    एक रिपोर्ट के अनुसार सीढियां चढ़ने, फोन पर बात करते समय टहलने, घर के काम करने या बैठे-बैठे ही पैरों को हिलाने जैसी मामूली गतिविधियां शरीर को सक्रिय रखने, ऊर्जा खर्च बढ़ाने और हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं।

  इसके लिए हर बार जिम जाने या व्यायाम के लिए अलग से समय निकालने की आवश्यकता नहीं है। शोधकर्ताओं के अनुसार इन छोटी-छोटी को नियमित दिनचर्या में शामिल करने से लंबे समय तक बैठे रहने के स्वास्थ्य संबंधी नुकसान कम किया जा सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हृदय रोग से बचाव के लिए सक्रिय रहना जरूरी

 हृदय रोग का खतरा कम करने के लिए दिनभर की छोटी-छोटी गतिविधियों का ध्यान रखना आवश्यक है। विशेषज्ञों के अनुसार शारीरिक सक्रियता से हृदय रोग का...