प्रमोद कुमार अग्रवाल
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीते सत्र की 60 हजार डिग्रियों को डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया है। आवश्यकता होने पर छात्र इनका प्रिंट भी करा सकते हैं। इससे डिग्री का सत्यापन ऑनलाइन हो सकेगा। नए सत्र की डिग्रियां भी तैयार होने के बाद डिजिलॉकर पर अपलोड करते जाएंगे।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि डिग्रिया डिजिलॉकर एप पर अपलोड है। छात्र-छात्राएं आईडी से अपनी डिग्री देख सकते हैं। प्रिंट की भी सुविधा है। यह शासन और विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक है। इसे नौकरी व आवेदन समेत अन्य कार्य में उपयोग किया जा सकेगा।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यदि कोई संस्थान डिग्री का सत्यापन करना चाहता है तो वह ऑनलाइन भी कर सकता है। वहीं डिग्री के लिए अब छात्रों को विश्वविद्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वर्तमान सत्र की परीक्षाएं होने के बाद चरणबद्ध परिणाम जारी किए जा रहे हैं। डिग्री और अंकतालिकाओं का कार्य पूरा होने के बाद उन्हे भी डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिया जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें