शनिवार, 31 जनवरी 2026

मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए हेल्प डेस्क शुरु

                              प्रमोद कुमार अग्रवाल 

   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद समेत विभिन्न बोर्ड की फरवरी माह में शुरू होने वाली परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों में तनाव होने और याद किया हुआ भूल जाने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र पर हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है।

 आगरा के मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षार्थी किसी भी तरह का तनाव या मानसिक समस्या होने पर मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक जितेंद्र यादव के मोबाइल नंबर 95285 28175 और मनोवैज्ञानिक साहब सिंह के मोबाइल नंबर 98970 08880 संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 18001805311 पर भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल करके काउंसलिंग का लाभ लिया जा सकता है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

  कृपया हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब और शेयर करें: प्रमोद कुमार अग्रवाल