शनिवार, 31 जनवरी 2026

ताज महोत्सव में दिखाई देंगे मंडल के हर जिले के उत्पाद

                              प्रमोद कुमार अग्रवाल 

 आगरा में इस वर्ष 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाला ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह फतेहाबाद रोड पर आईटीसी होटल के चार एकड़ के मैदान में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में इस बार 500 स्टॉल लगेंगी। जिनमें मंडल के सभी जिलों के एक जिला एक उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट्स, कालीन, पॉटरी उत्पादों को प्रमुखता मिलेगी।

  मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 से 27 फरवरी के बीच होने वाले 34वें ताज महोत्सव में स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को ज्यादा से ज्यादा जगह देने पर जोर दिया जाएगा। स्टॉल का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। दस दिवसीय महोत्सव में हर दिन अलग अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे।

   मंडल आयुक्त ने बताया कि कवि सम्मेलन और मुशायरा, सूफी, फोक म्यूजिक, थिएटर, लाफ्टर नाइट, बोलीवुड नाइट, पंजाबी नाइट आदि थीम पर लोकप्रिय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। ताज महोत्सव आयोजन के दौरान प्रस्तावित मंच, कलाकारों के लिए ग्रीन रूम, मीडिया गैलरी, दर्शक दीर्घा, फूड जोन, फन जोन, झूले, फ्लॉवर शो, प्रदर्शनी स्थान, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था किए जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

महत्वपूर्ण समाचार-सार

 Please click and Subscribe our YouTube Channel 'Newsline Nation' : Pramod Kumar Agrawal