शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

आगरा के एसएन में है तंबाकू निवारण केंद्र

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। एसएन मेडिकल कॉलेज में तंबाकू खाने के लती लोगों के इलाज के लिए विशेष तंबाकू निवारण केंद्र शुरू किया गया है। केंद्र में तंबाकू के लती मरीजों का दवाई और काउंसलिंग के जरिए इलाज किया जाएगा। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। 

     एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तंबाकू निवारण केंद्र की स्थापना ओपीडी कॉम्पलेक्स नंबर दो में की गई है। केंद्र को मनोचिकित्सक विभाग की ओर से संचालित किया जा रहा है। इसमें एक रुपये के पर्चे पर मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। 

    केंद्र की नोडल प्रभारी डॉक्टर काश्यपी गर्ग ने बताया कि तंबाकू की लत छोड़ी जा सकती है। इसके लिए मरीजों को बताई गई दवाओं का सेवन करने के साथ ही काउंसलिंग का सहारा भी लेना होगा। तंबाकू निवारण केंद्र में कोई भी मरीज इलाज करा सकता है। दूसरे विभागों में कोई तंबाकू का लती मरीज आता है तो वह भी रेफर कर सकते हैं। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अब कंफर्म टिकट पर ऑनलाइन कर सकेंगे सामान की बुकिंग

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। ट्रेन में कंफर्म टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अब अपने साथ ट्रेन के डिब्बे में ले जाने वाले निर्धारित वजन तक ...