शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

उपयोगी वास्तु सूत्र

@ घर के अंदर दरवाजे या खिड़की के सामने गीले वस्त्र न सुखाए, वरना रुपया नहीं टिकेगा. जगह की कमी की वजह से वस्त्र सुखाना मजबूरी हो तो दरवाजे व खिड़की पर पर्दा लगाएं.

@ यदि घर के अंदर चौखट लकड़ी की हैं तो दरवाजे लकड़ी के और यदि चौखट लोहे की हैं तो दरवाजे लोहे के ही लगवाएं अन्यथा घर में अशांति बनी रह सकती है.

@ घर के दक्षिण-पश्चिम (नैरुत्य कोण) में सबसे ऊंची जगह बनाकर पानी की टंकी रखनी चाहिए. किसी और दिशा में रखी पानी की टंकी बनते हुए कार्यों में रूकावट पैदा कर सकती है.

@ घर का फर्श उत्तर-पूर्व की तरफ नीचा और दक्षिण-पश्चिम में ऊंचा होना चाहिए. इसके विपरीत होने पर बिना मतलब के वाद-विवाद, धन की हानि व मानसिक कष्ट होने का अंदेशा रहेगा.

@ घर में उत्तर व पूर्व दिशा में अधिक खाली जगह और खिड़की-दरवाजे व बालकॉनी होने से वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और शुभ फल मिलते है.-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, वास्तु सलाहकार एवं लेखक, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

असहाय लोगों की रजिस्ट्री घर पर ही कराएंगे सब रजिस्ट्रार

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल   बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अब रजिस्ट्री कराने के लिए सब रजिस्ट्रा...