शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

पीएम आवास के लिए नियमों में हुआ बदलाव

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्रता नियमों में बदलाव हुआ है। अब फ्रिज और मोटरसाइकिल रखने वाले एवं पंद्रह हजार रुपये मासिक आय अर्जित करने वाले लोग भी पीएम आवास के लिए आवेदन कर सकेंगे। नए पात्रों के लिए जल्द ही जिले में सर्वे शुरू होने जा रहा है। गांवों में दीवारों पर नई शर्तें लिखवाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। 

   मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार पीएम आवास योजना वर्ष 2024-25 से वर्ष 2028-29 तक के लिए पात्रों को चिह्नित किया जाएगा। पहले फ्रिज, मोटरसाइकिल या अन्य दोपहिया वाहन रखने वाले एवं दस हजार रुपये से अधिक आय वाले लोग पीएम आवास के लिए पात्र नहीं थे। उन्हें इस बार छूट दी गई है। ग्राम स्तर पर सर्वे कराकर खुली बैठकों में लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। 

    मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार नए नियमों के तहत अब दोपहिया वाहन, फ्रिज और पंद्रह हजार रुपये तक मासिक आय वाले लोग भी पीएम आवास के लिए लाभार्थी बन पाएंगे। इसके अलावा आश्रय विहीन परिवार, बेसहारा, भीख मांग कर गुजारा करने वाले परिवार, हाथ से मैला ढोने वाले परिवार, आदिम जनजातीय समूह से संबंधित परिवार और मुक्त कराए गए बंधुआ मजदूरों के परिवारों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता की श्रेणी में शामिल किया गया है। अब इन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी माना जाएगा। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

असहाय लोगों की रजिस्ट्री घर पर ही कराएंगे सब रजिस्ट्रार

                            प्रमोद कुमार अग्रवाल   बुजुर्ग, दिव्यांग और शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अब रजिस्ट्री कराने के लिए सब रजिस्ट्रा...