सोमवार, 16 सितंबर 2024

याददाश्त कमज़ोर होने लगे तो रखें ध्यान

  उम्र बढ़ने के साथ-साथ लोगों के मस्तिष्क में सुस्ती आने से याददाश्त कमजोर होने लगती है। इसके अलावा दवाओं के दुष्प्रभाव आघात विटामिन की कमी तनाव मस्तिष्क में संक्रमण, अनिद्रा, आरामतलब जीवनचर्या आदि कारणों से भी याददाश्त कमजोर हो सकती है। 

    याददाश्त को मजबूत बनाए रखने के लिए दैनिक दिनचर्या का पालन करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा समय का सदुपयोग, रात्रि में छह से आठ घंटे की बाधा रहित नींद योग व प्राणायाम, हाई ब्लडप्रेशर, डायबिटीज पर नियंत्रण और किसी भी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन से परहेज करने से याददाश्त अच्छी बनी रहती है।   

   जिन लोगों की याददाश्त कमजोर होने लगे, उन्हें अपने रोजाना के कामों की सूची बना कर अपने साथ रखनी चाहिए। भोजन ताजा, घर पर बना और पौष्टिक होना चाहिए। बाजार में मिलने वाले अपदूषित खाद्य पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक, मिर्च-मसाले और ज्यादा वसीय भोजन से परहेज करना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात, अपने परिवार और दोस्तों के साथ तनावमुक्त जीवन जीने की आदत भी याददाश्त को मजबूत बनाने में मददगार हो सकती है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please Subscribe, Share & Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation'::Pramod Kumar Agrawal