सोमवार, 16 सितंबर 2024

अस्थमा से बचाव के लिए जरूरी टिप्स

@ फेफड़ों को प्रभावित करने वाली बीमारी अस्थमा में सांस नलिकाओं में सूजन आने से सांस लेने में परेशानी होती है। इसे दमा भी कहते हैं। 

@ अस्थमा के मुख्य लक्षण हैं- सांस लेने के दौरान घरघराहट होना, सांस फूलना, सांस लेते समय सीटी बजने की आवाज आना, सीने में जकड़न व दर्द होना, थकान महसूस होना। 

@ अस्थमा होने के कारण हैं- विभिन्न कारणों से एलर्जी होना, पर्यावरणीय प्रदूषण, रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस से शिशुओं में श्वसन संक्रमण, परिवार में माता या पिता पक्ष के किसी सदस्य को अस्थमा होना। 

@ अस्थमा से बचने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराएं, ठंडे पेय पदार्थ व ठंडी तासीर वाले भोजन से बचें, मांसाहारी भोजन न करें, विटामिन ए, सी व ई युक्त भोजन तथा हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करें, पालतू पशु-पक्षियों से दूरी बनाए रखें और डॉक्टर की सलाह के बिना इन्हेलर व दवाएं बंद नहीं करें। -प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट के महत्वपूर्ण आदेश

 Please Subscribe, Share & Like Our YouTube Channel 'Newsline Nation'::Pramod Kumar Agrawal