मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024

आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में रोजाना देखे जाएंगे नशे के मरीज

आगरा (प्रमोद कुमार अग्रवाल)। किसी भी तरह का नशा करने वाले लोगों को इस व्यसन से मुक्ति दिलाने के लिए आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय द्वारा नई व्यवस्था की गई है। अब संस्थान के नशा मुक्ति उपचार केंद्र की नियमित ओपीडी शुरू कर दी गई है। 

    निदेशक डॉक्टर दिनेश राठौर ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक नशा मुक्ति केंद्र की ओपीडी चलेगी। इसमें चिकित्सक, काउंसलर, नर्सिंग स्टाफ अलग से रहेंगे। निदेशक ने बताया कि किसी भी तरह के नशे के आदी व्यक्ति यदि लगकर इलाज कराएं तो छह महीने से एक साल के अंदर वे नशा मुक्त हो सकते हैं। 

     डॉक्टर राठौर ने बताया कि नशे की लत मानसिक विकार है। इसे छुड़ाने के लिए पूरा इलाज जरूरी है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 14446 और स्थानीय नंबर 14416 पर कॉल करके काउंसिलिंग के साथ मरीज को उपचार कराने के संबंध में सलाह ली जा सकती है। (न्यूज़लाइन ब्यूरो) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

जनपद न्यायालय आगरा में 22 फरवरी को लगेगा वृहद विधिक साक्षरता सेवा शिविर

                        प्रमोद कुमार अग्रवाल   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ क...