रविवार, 11 जुलाई 2021

पांच अंक वाले मनुष्य होते हैं अपरिवर्तनशील

   जिन मनुष्यों का जन्म किसी भी महीने की 5,14 और 23 तारीख को होता है, उनका अंक 5 होता है । ऐसे मनुष्य बुध ग्रह से प्रभावित रहते हैं। अंक पांच वाले मनुष्य शीघ्र आवेश में आने वाले, जल्दबाज, मस्तमौला, खतरों से खेलने वाले, सच्चे दोस्त व सहयोगी, नई-नई खोज करने में कुशल और मेहनती होते हैं। ऐसे मनुष्य कई बार अधिक पैसा कमाने के लालच में गलत रास्ते पर भी जाते देखे गए हैं। 

   अंक पांच वाले मनुष्यों का स्वभाव अपरिवर्तनशील होता है। इसलिए एक बार जो तय कर लेते हैं, उसी पर चलते हैं। कोई भी इनके स्वभाव को नहीं बदल सकता। इन मनुष्यों को गहरे रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। इनके लिए बुध ग्रह से संबंधित हरे रंग की खाद्य वस्तुओं, हरे फल व सब्जी, नारियल पानी, सौंफ, हरे बादाम, पिस्ता आदि का सेवन करना लाभकारी होता है। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

एफआईआरदर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार करने तक संवेदनशील भाषा का इस्तेमाल करने के निर्देश

 उत्तर प्रदेश के महानिदेशक पुलिस राजीव कृष्ण ने यौन अपराध के मामलों में अब प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करने से लेकर आरोप पत्र तैयार कर...