अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 4 राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4,13, 22 और 31 तारीखों में होता है, वे राहु ग्रह से प्रभावित होते हैं। इस अंक वाले लोग ऊर्जावान, बलशाली, मितव्ययी, सम्मानित, अपने कार्य में व्यस्त, विचारशील और कला व संगीत में रुचि रखते हैं। इनके लिए रविवार का दिन शुभ होता है। ऐसे लोगों में पेट, ह्रदय व त्वचा रोग, गठिया और प्रोस्टेट से संबंधित रोग हो सकते हैं।
अंक चार वाले मनुष्यों का आर्थिक विकास 40 साल की उम्र के बाद ही देखा गया है। दिखावा व चापलूसी इन्हें पसंद नहीं होती। ऐसे लोगों को अपने भोजन में धनिया, जीरा, नारियल पानी, कीवी, बाजरा आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति के लिए राहु ग्रह के मंत्र 'ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं से: राहवे नम:' का नियमित जप करना चाहिए।-- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें