सोमवार, 12 जुलाई 2021

छह अंक वाले मनुष्यों का होता है चुंबकीय आकर्षण

  अंक ज्योतिष के अनुसार अंक 6 शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 6,15 या 24 तारीख को होता है, वे शुक्र ग्रह से प्रभावित होते हैं। ऐसे लोगों में चुंबकीय आकर्षण होने से दूसरे लोग स्वत: ही इनसे जुड़े जाते हैं। ऐसे लोग सौंदर्य प्रेमी, शांति पसंद, निडर, जिद्दी, ईमानदार, ऐश्वर्य संपन्न, विनम्र और स्पष्ट बोलने वाले होते हैं। 

    अंक छह वाले मनुष्यों में नाक, कान, गला, फेफड़े, स्तन, ह्रदय से जुड़े रोग होते हैं। इस अंक वाले लोगों को अपने भोजन में खरबूजा, अंजीर, खुबानी, सेब, अनार, बादाम आदि का सेवन अधिक करना चाहिए। रोग मुक्त रहने के लिए रोजाना शुक्र ग्रह से संबंधित मंत्र 'ऊं ह्रीं श्रीं शुक्राय नम:', 'ऊं ह्रां ह्रीं ह्रौं स: शुक्राय नम:', 'ऊं द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:' का जप करना चाहिए। -- प्रमोद कुमार अग्रवाल, आगरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Important Orders of Allahabad High Court